वॉशिंगटन/अहमदाबाद| 25 मई| Bhadreshkumar Patel FBI Most Wanted : एक दशक से फरार, पत्नी का हत्यारा और अब अमेरिका की सबसे खतरनाक भगोड़ों की सूची में शामिल — भद्रेशकुमार पटेल की कहानी एक सामान्य पति से एक अंतरराष्ट्रीय अपराधी बनने की है। लेकिन यह कहानी सिर्फ हत्या की नहीं, मर्दाना इगो, डर और स्वतंत्रता की कीमत की भी है।
साल 2015 में अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में, गुजराती युवक भद्रेशकुमार पटेल ने अपनी 21 वर्षीय पत्नी पलक पटेल की हत्या कर दी थी। दोनों एक होटल में साथ काम करते थे, लेकिन एक दिन किचन में वही प्रेम, एक खौफनाक अंत में बदल गया।
एफबीआई के अनुसार, पलक भारत वापस लौटना चाहती थी — शायद अपने सपनों को दोबारा जीने या फिर अपने परिवार के पास लौटने के लिए। लेकिन उसका यह निर्णय पति को अस्वीकार्य (Bhadreshkumar Patel FBI Most Wanted)था। हो सकता है, भद्रेशकुमार को लगा हो कि उसकी पत्नी का जाना, उसकी ‘नाक’ कटवा देगा। यही वह अहंकार और भय था, जिसने उसे हत्यारा बना दिया।
आज 10 साल बाद भी वह फरार है। अमेरिका की प्रतिष्ठित एजेंसी FBI ने उसे “Top 10 Most Wanted Fugitives” में शामिल कर लिया (Bhadreshkumar Patel FBI Most Wanted)है। एफबीआई को शक है कि भद्रेश भारत भाग गया है और किसी गुमनाम पहचान के साथ आज़ाद घूम रहा है।