Site icon Navpradesh

BIG BREAKING : बीरगांव नगर निगम में आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण, 23 वार्ड…

Beergaon Nagar Nigam Election, Reservation process complete for beergaon nigam election, navpradesh,

beergaon nagar nigam election

Beergaon Nagar Nigam Election : प्रदेश के कुल 12 नगरीय निकायों में चुनाव होंगे।

रायपुर/नवप्रदेश। Beergaon Nagar Nigam Election : रायपुर जिले के बीरगांव नगर निगम में आसन्न चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। बीरगांव नगर पालिका निगम में 23 वार्ड को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड क्रमांक 5 को सामान्य श्रेणी की महिला के लिए आरक्षित रखा गया है।

बीरगांव नगर निगम (Beergaon Nagar Nigam Election) के कुल 40 वार्डों में से 13 महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। प्रदेश के कुल 12 नगरीय निकायों में चुनाव होंगे। इनमें नगर पालिका निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायत शामिल हैं।

इनके कुल 245 वार्डों में चुनाव होंगे। वहीं 15 वार्डों में उपचुनाव की स्थिति बनेगी। वहीं दुर्ग जिले में चरोदा, रिसाली तथा भिलाई नगर निगम तथा जामुुल नगरपालिका में चुनाव होंगे। इन चुनावों के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version