Site icon Navpradesh

Beef Export India : पौने दो साल में 5 लाख पशुधन गायब, भूख-दुर्घटना से 2500 मौत, तस्करी का आरोप

Beef Export India

Beef Export India

Beef Export India : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार के राज में गायों की (Beef Export India) तस्करी शुरू हो गयी, गाये भूख से, दुर्घटना से मर रही है, भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने गोठान बंद कर दिया विकल्प के तौर पर पहले गो अभ्यारण्य बनाने की बात की गई फिर गोधाम बनाने का निर्णय हुआ लेकिन न गो अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गो धाम बनाया गया। दिखावे के लिये गोधामों में चारा के लिये राशि की घोषणा भी सरकार ने किया, प्रति पशुधन 10 रू., प्रतिदिन चारा के लिये आवंटन की बात की गई इतने में कौन सा (Beef Export India) चारा आयेगा?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 2023 तक लगभग 14 लाख गोवंश का 10800 गोठानों में व्यवस्थापन होता था, उनके चारे पानी की व्यवस्था होती थी। अब स्थिति यह है कि गोठान बंद होने से आवारा गोवंश समस्या बन गए हैं और भाजपा सरकार ने अघोषित रूप से गोवंश की तस्करी को बढ़ावा दिया। कांग्रेस ने अभी तक 6 कमेटियां बनाई है, गांव-शहरों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो साल में गोवंश की संख्या 40 फीसदी तक घट गई है। अर्थात लगभग 5 लाख गोवंश (Beef Export India) गायब हो गए। दुर्घटना और भूख से मरने वाली गायों की संख्या 2 से ढाई हजार है। फिर बाकी लाखों गाय कहां गई? सीधा आरोप है कि उनकी तस्करी कर यूपी, महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस भेजा गया।

उन्होंने कहा कि खुद को गो रक्षक बताने वाली भाजपा सरकार में यह महापाप हो रहा है। मोदी सरकार आने के बाद भारत, ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा (Beef Export India) बीफ निर्यातक बन गया। सरकार हर साल 4.3 अरब डॉलर बीफ निर्यात से कमा रही है। 2014 के बाद से भारत 65 देशों को बीफ भेज रहा है। भाजपा शासित यूपी, एमपी, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा स्लाटर हाउस हैं। इलेक्ट्रोल बांड खुलासे में यह भी सामने आया कि भाजपा को बीफ निर्यातक कंपनियों से चंदा मिला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में गोठान और गोबर खरीदी योजना इसलिए शुरू की गई थी कि लोग गायों का पालन कर सकें और उनकी आय का साधन बने। जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार गोवंश को कत्लखाने भेज रही है।

कांग्रेस पार्टी की मांगें

ऽ पिछले पौने दो साल में प्रदेश से (Beef Export India) गायब लगभग 5 लाख गोवंश का हिसाब दे सरकार।

ऽ 2023 के पहले के सभी 10800 गौठानों को फिर से चालू किया जाये।

ऽ गोठानों में चारा-पानी की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

पत्रकारवार्ता में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व सांसद छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, सकलेन कामदार, जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, सौरभ साहू उपस्थित थे।

Exit mobile version