Bastar Navratri Crowd : नवरात्रि के पहले दिन मां दंतेश्वरी दरबार में आस्था का सैलाब, गर्भगृह तक लंबी कतार-कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मां दंतेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ (Bastar Navratri Crowd) पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु दूर-दराज इलाकों और पड़ोसी राज्यों से दर्शन के लिए पहुंचने लगे, वहीं दोपहर होते-होते मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। गर्भगृह से लेकर सिंह द्वार तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती रही, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

24 CCTV कैमरों से निगरानी, हर गतिविधि पर नजर

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 24 CCTV कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इसके साथ ही पार्किंग, भंडारा और दर्शन के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं पहले से तैयार की गई हैं।

इस बार 5 हजार ज्योत जलाने का लक्ष्य (Bastar Navratri Crowd)

मंदिर समिति के अनुसार इस वर्ष घी और तेल मिलाकर करीब 5 हजार आस्था के ज्योत जलाने का लक्ष्य (Bastar Navratri Crowd) रखा गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार संख्या बढ़ाई गई है और कई श्रद्धालुओं ने पहले ही ऑनलाइन बुकिंग करा ली है।

भंडारा और ठहरने की पूरी व्यवस्था

मंदिर में भंडारा कराने के लिए अलग-अलग विकल्प तय किए गए हैं –

खीर: 5100 रुपए

हलवा: 11000 रुपए

हलवा-पूड़ी: 21000 रुपए

पूरा भोजन: 51000 रुपए

श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला में किफायती दरों पर कमरे और हॉल की व्यवस्था भी की गई है।

VIP दर्शन और विशेष नियम लागू

VIP दर्शन के लिए 500 रुपए शुल्क निर्धारित किया (Bastar Navratri Crowd) गया है। गर्भगृह में प्रवेश के लिए पुरुषों के लिए धोती और महिलाओं के लिए साड़ी या सलवार सूट अनिवार्य किया गया है।

9 दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना

मंदिर में 19 मार्च से शुरू हुई चैत्र नवरात्रि 27 मार्च तक चलेगी। इस दौरान मां दंतेश्वरी की विशेष पूजा-अर्चना, भोग और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version