Bastar Heavy Rain : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश (Bastar Heavy Rain) ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और जगदलपुर समेत कई जिलों में नदियां-नाले उफान पर हैं। कई सड़कें और पुल बह जाने से सैकड़ों गांवों का संपर्क कट गया है।
नेशनल हाईवे-30 पर केशलूर के पास 2 से 3 फीट पानी बह रहा है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वहीं सुकमा के झीरम नाले में एक कार बह गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बीजापुर में भी एक पिकअप वाहन बाढ़ में फंस गया, हालांकि उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
इंद्रावती और शंखनी का जलस्तर खतरनाक
इंद्रावती, शंखनी और डंकनी नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं।
कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं।
जगदलपुर के गोरिया बहार नाले पर पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।
सांसद महेश कश्यप के घर तक जलभराव पहुंच गया है।
प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी करते हुए SDRF टीम को राहत कार्य में लगाया है।
बीजापुर : 100 गांवों का संपर्क टूटा
बीजापुर जिले में हालात सबसे गंभीर हैं।
चेरपाल नदी में बाढ़ आने से करीब 100 गांव जिला मुख्यालय से कट गए।
इंद्रावती नदी के मरकापाल घाट पर फंसे ग्रामीण को SDRF ने रेस्क्यू किया।
जिले की औसत वर्षा 70% से ऊपर दर्ज की गई, गंगालूर और कुटरू में 80% से अधिक बारिश हुई।
दंतेवाड़ा : पुल ध्वस्त, जवान का रेस्क्यू
बारसूर तहसील में बाढ़ ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया।
राम मंदिर के पास गणेश बहार नाले का पुल टूट(Bastar Heavy Rain) गया।
इस दौरान CAF का जवान भूषण सेठिया बाइक सहित बह गया, लेकिन पेड़ पकड़कर उसने जान बचाई।
SDRF ने 3 घंटे बाद जवान को सुरक्षित निकाला।
डंकनी नदी का जलस्तर बढ़ने से पुराना पुल डूब गया और कई गांव खाली कराए गए।
सुकमा : घर टूटे, BJP कार्यालय में जलभराव
झीरम घाट और मारेंगा में सड़कें डूब गईं।
मारेंगा गांव में दो मकान पूरी तरह ढह गए और पांच को नुकसान हुआ।
तुंगलबांध का पानी नगर पालिका और BJP कार्यालय तक पहुंच गया।
शबरी नदी का जलस्तर 6 मीटर तक पहुंचा।
जिला प्रशासन ने 24×7 बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
कोंडागांव-बास्तानार : सड़कें और पुल बहे
किलेपाल धोबीपारा मार्ग की पुलिया धंस गई।
NH-63 पर पनेडा मार्ग की सड़क बह गई।
कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूटा।
पुलिस और DRF की टीम ने प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला।
जनप्रतिनिधियों का दौरा, प्रशासन की अपील
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने मारेंगा जाकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
नगर पालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम और उपाध्यक्ष भुनेश्वरी यादव ने भी दौरा किया।
प्रशासन ने अपील की है कि लोग नदी-नालों के किनारे(Bastar Heavy Rain) न जाएं और अफवाहों से बचें।