रिपोर्टर – साहिल राज लहरे
बम्हनीडीह में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा (Bamhnidih Rain) दी हैं। पूरी रात हुई तेज बारिश के बीच कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब एक विशाल पेड़ अचानक एक मकान पर गिर पड़ा। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के भीतर सो रहे थे, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई।
बारिश का असर नगर के कई वार्डों में देखने को मिला। कहीं घरों में पानी घुस गया तो कहीं बिजली व्यवस्था ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने रातभर एक दूसरे की मदद कर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
पेड़ गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ मकान Bamhnidih Rain
नगर पंचायत बम्हनीडीह के वार्ड क्रमांक 4 में देर रात लक्ष्मी महंत के मकान पर एक विशाल पीपल का पेड़ गिर गया। उस समय घर के भीतर परिवार के चार से पांच सदस्य सो रहे थे। हादसे में एक सदस्य पेड़ के नीचे दब गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। उसे मामूली चोट आई, लेकिन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार बेघर हो गया।
लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ
घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला और रात बिताने के लिए अपने घरों में जगह (Bamhnidih Rain) दी। लगातार हो रही बारिश के कारण पुराने पेड़ों के गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे नगर के लोगों में चिंता का माहौल है।
कई घरों में घुसा बारिश का पानी
लगातार बारिश के चलते वार्ड क्रमांक 2 में मनोज जायसवाल के घर में पानी भर गया। अचानक जलभराव होने से परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घर के भीतर रखा घरेलू सामान भी पानी में भीगकर खराब हो गया। नगर के अन्य निचले इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही।
रातभर बाधित रही बिजली आपूर्ति
बारिश और पेड़ गिरने की घटनाओं के कारण महंत मोहल्ला सहित कई इलाकों में बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली के तार टूटने से रातभर विद्युत आपूर्ति बंद रही और लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी (Bamhnidih Rain) पड़ी। बाद में बिजली विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया।
जल्द मिलेगा मुआवजा
मामले में जनप्रतिनिधि ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश डड़सेना के साथ मौके पर पहुंचे थे। प्रभावित मकान का पंचनामा तैयार किया जा रहा है और शासन की ओर से नियमानुसार पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
