रिपोर्टर – साहिल राज लहरे
बम्हनीडीह नगर पंचायत में आज होने वाले उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर सुबह से ही राजनीतिक माहौल (Bamhnidih Election) गर्म है। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की नजर इस चुनाव पर टिकी हुई है। बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ने भी चुनाव से पहले अपनी रणनीति तेज कर दी है और पार्षदों के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी है।
चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पार्टी संगठन ने विशेष तैयारी की है। उपाध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन अंतिम फैसला आज होने वाली बैठक और चुनाव प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।
भाजपा ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक Bamhnidih Election
नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनुराग सिंह देव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी मौजूदगी में पार्षद दल की बैठक आयोजित होने की संभावना है, जिसमें अधिकृत प्रत्याशी के नाम पर अंतिम सहमति बनाई जाएगी।
बहुमत के दम पर मजबूत दावा
नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला था। भाजपा के 11 पार्षद निर्वाचित हुए हैं, जबकि कांग्रेस के 3 पार्षद और एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतकर नगर पंचायत पहुंचे हैं। ऐसे में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा मजबूत माना जा रहा है।
मोहन डडसेना सबसे मजबूत दावेदार
उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के कई नेताओं और पार्षदों के नाम चर्चा (Bamhnidih Election) में हैं। इनमें मोहन डडसेना का नाम सबसे प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आ रहा है। हालांकि पार्टी की अधिकृत घोषणा के बाद ही उम्मीदवार के नाम पर अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।
आज मिल सकता है नया उपाध्यक्ष
आज होने वाले चुनाव के साथ नगर पंचायत बम्हनीडीह को नया उपाध्यक्ष मिलने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और चुनाव परिणाम के बाद उपाध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
