Balrampur Accident News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार सुबह (Balrampur Accident News) एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिवाली की तैयारियों के बीच मिट्टी निकालने गईं महिलाओं पर अचानक खदान धंस गई, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं बाल-बाल बचीं। यह हादसा ककनेसा गांव के पास हुआ, जहां महिलाएं छुई मिट्टी निकालने गई थीं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गुरमुटी निवासी सविता बाई पति विजय कुमार (35) अन्य तीन महिलाओं के साथ शुक्रवार सुबह ग्राम ककनेसा में स्थित छुई मिट्टी की खदान में गई थी। यह वही जगह है जहां से आसपास के गांवों के लोग (Balrampur Accident News) दीवारों और घरों की लिपाई-पोताई के लिए सफेद चिकनी छुई मिट्टी निकालते हैं। इसी दौरान मिट्टी निकालते समय सुरंग का ऊपरी हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे सविता बाई और एक अन्य महिला मिट्टी में दब गईं।
साथ गई महिलाओं की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और मदद में जुट गए। एक महिला का शरीर आंशिक रूप से बाहर था, जिसे ग्रामीणों ने तुरंत निकाल लिया। वहीं सविता बाई पूरी तरह दब चुकी थीं। ग्रामीणों ने फावड़ा से खुदाई कर करीब आधे घंटे बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घायल महिला को वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
(Balrampur Accident News) के मुताबिक, मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह वही छुई मिट्टी है जिसका उपयोग ग्रामीण दीपावली के पहले घरों की लिपाई में करते हैं, लेकिन इस मिट्टी को निकालना हमेशा खतरनाक साबित होता है। लगभग हर साल ऐसी दुर्घटनाएं सामने आती हैं।
हादसे की सूचना पर वाड्रफनगर तहसीलदार अनुराग केरकेट्टा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने असुरक्षित तरीके से मिट्टी निकालने पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश पंचायत प्रतिनिधियों को दिए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना सुरक्षा उपायों के खदानों में प्रवेश न करें और सावधानी बरतें।