Site icon Navpradesh

Balod Woman Constable Rape : शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म के आरोप में डिप्टी कलेक्टर पर एफआईआर दर्ज…

Balod Woman Constable Rape

Balod Woman Constable Rape

Balod Woman Constable Rape : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर लगभग एक वर्ष तक शारीरिक शोषण किया और बाद में विवाह से मुकर गया। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके, मूल रूप से डौंडी ब्लॉक के ग्राम अवारी के निवासी हैं और फिलहाल बीजापुर जिले में पदस्थ हैं। महिला आरक्षक की रिपोर्ट पर डौंडी थाना पुलिस(Balod Woman Constable Rape) ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

विवादों में पहले भी रहे

डिप्टी कलेक्टर का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। करीब आठ माह पहले उनकी कार की टक्कर से एक बाइक चालक की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज किया था। वहीं, तीन माह पहले बीजापुर कलेक्टर ने उन्हें भोपालपटनम जनपद सीईओ के पद से हटाया था।

पुलिस का बयान

एएसपी बालोद मोनिका ठाकुर ने बताया कि प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें सरकारी कर्मचारी(Balod Woman Constable Rape) द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की बात कही गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version