Site icon Navpradesh

Bagbahar Rest House : जशपुर को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 1.65 करोड़ की स्वीकृति दी

Bagbahar Rest House

Bagbahar Rest House

Bagbahar Rest House : जशपुर जिले में विकास की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को एक और तोहफा दिया है। उनकी घोषणा अनुरूप बागबहार में (Bagbahar Rest House) विश्राम गृह भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 65 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

पहले फरसाबहार में भी (Government Project) विश्राम गृह निर्माण हेतु 1 करोड़ 72 लाख रुपए की मंजूरी दी जा चुकी है। बागबहार क्षेत्र में लंबे समय से विश्राम गृह की मांग थी। अब इस भवन के निर्माण से न केवल आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि सरकारी-अर्धसरकारी आयोजनों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बाहर से आने वाले मेहमानों को ठहरने की भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

लगातार स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सड़क-पुल-पुलिया जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। (Jashpur Vikas) इसी क्रम में बागबहार को यह सौगात मिली है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए कहा कि यह निर्माण क्षेत्र के गौरव को बढ़ाएगा और वर्षों से चली आ रही सुविधा की कमी पूरी करेगा।

घोषणाओं पर तुरंत अमल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणाओं पर तुरंत अमल हो रहा है। यही वजह है कि जिले में एक के बाद एक (CM Vishnudev Sai) विकास कार्यों को मंजूरी मिल रही है और लोग सीधे इसका लाभ उठा पा रहे हैं।

Exit mobile version