Badminton Championship : मनीषी सिंह ने हासिल किया सिल्वर मेडल

Badminton Championship : मनीषी सिंह ने हासिल किया सिल्वर मेडल

Badminton Championship: Manishi Singh won the silver medal

Badminton Championship

रायपुर/नवप्रदेश। Badminton Championship : गोवा में योनेक्स-सनराइज 45वीं इंडियन मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022-2023 मानुषी सिंह ने गोवा में सिल्वर मेडल जीता। योनेक्स-सनराइज 45वीं इंडियन मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022-2023 गोवा में 19 से 26 मार्च तक आयोजित नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया।

मास्टर्स वर्ग में महिला एकल में मनीषी सिंह और हिमानी पुनिया (राजस्थान) के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। मनीषी सिंह को उनके शानदार खेल के दम पर भारतीय टीम में चुना गया था। मनीषी सिंह अब भारत की ओर से साउथ कोरिया के सिओल में भाग लेंगी ।

मनीषी सिंह ने सिंगल्स में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इससे माध्यमिक शिक्षा मंडल में कार्यरत मनीषी सिंह को माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से बधाई एवम आने वाले प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *