Bachpan Ka Pyar:सहदेव का बादशाह के साथ रैप स्टाइल में ऑफिशियल वीडियो रिलीज,देखिये वीडियो….

सोशल मीडिया पर मचा रहा है जबरदस्त धूम

रायपुर/नवप्रदेश। Bachpan Ka Pyar : छत्तीसगढ़ के सुदूर सुकमा से लेकर पूरी दुनिया में “बसपन का प्यार” फिर से जाग उठा है। रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पर सहदेव के साथ गाने का ऑफिशियल वीडियो जारी किया है। फिर क्या था… बस फिर से ये गाना सबकी जुबान पर चढ़ गया है और वो भी नए अंदाज में।

दरअसल, पिछले दिनों सुकमा के नन्हे बालक सहदेव दिरदो द्वारा अलहदा अंदाज में गाया गाना ‘बसपन का प्यार तू भूल नहीं जाना रे” काफी लोकप्रिय हुआ। इसकी गूंज मुख्यमंत्री निवास तक भी पहुंची। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव का अंदाज भरा गाना सीएम हाउस में बैठकर सुना और खूब तारीफ़ भी की।

पांचवी क्लास में जब सहदेव था तब उसने (Bachpan Ka Pyar) ‘बचपन का प्यार…’ गाना गुनगुनाया था। अब वह सातवीं क्लास में है। अभी दो साल पहले गाये गाने का वीडियो उसके शिक्षक ने वायरल किया,जो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाया। यह वायरल वीडियो बॉलीवुड रैप सिंगर बादशाह ने देखी। जिसके बाद बादशाह ने सहदेव को चंडीगढ़ बुलाया और दोनों ने साथ गाना रेकॉर्ड भी किया।

Bachpan Ka Pyar

आज यू ट्यूब पर सहदेव दिरदो का “बचपन का प्यार” रैप स्टाइल (Bachpan Ka Pyar) में बादशाह ने रिलीज कर दिया। इस वीडियो में सहदेव बादशाह बाकायदा अभिनय करते भी नजर आ रहा है। केवल यू ट्यूब ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम और फेसबुक के साथ अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर इस गाने के रिलीज के बाद बसपन के प्यार पर लोगों का जबरदस्त दिल उमड़ रहाहै। महज कुछ ही घंटे में 5 लाख लोगों तक छत्तीसगढ़ का सहदेव पहुँच चूका है।

सहदेव के गाने का जादू ऐसा चला कि बचपन का प्यार का इंस्टाग्राम रील्स और टिक टोक जैसे छोटे-छोटे वीडियो भी बनने लगे हैं। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का ये बच्चा सहदेव दिरदो अब किसी पहचान का मोहताज नहीं रहा, क्युकी सहदेव अब बन गया है “रॉक स्टार”।

देखिये वीडियो –

https://www.youtube.com/watch?v=k7QniTYNsmQ
 बस्तर के सहदेव दिरदो का बसपन का प्यार…

Exit mobile version