Interesting : शदी के लिए दर-दर भटक रहे ढाई फीट के अजीम को आखिर मिली दुल्हन!

Azim Ansari to get bride : अब अजीम की इच्छा पूरी होते हुए दिख रही है

लखनऊ/ए.। Azim ansari to get bride : शादी के लिए दरदर की ठोकर खाने वाले ढाई फीट ऊंचाई वाले अजीम मंसूरी को आखिर लड़की मिल ही गई। उत्तर प्रदेश के रहने वाले अजीम मंसूरी 26 वर्ष के हैं। वे पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं।

ढाई फीट के अजीम (azim ansari to get bride) का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। ‘मेरी शादी करवा दोÓ कहते हुए अजीम पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया था। हालांकि अब अजीम की इच्छा पूरी होते हुए दिख रही है।

अजीम को लड़की मिल जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि दोनों की शादी तय हुई या नहीं इसको लेकर अभी जानकारी नहीं आई है। उत्तर प्रदेश के शामली जिले केे रहने वाले अजीम मंसूरी के लिए गाजियाबाद के साहिबाबाद से लड़की मिली है। बताया जा रहा है कि लड़की की ऊंचाई कम है। लड़की का नाम रेहाना है और वह 25 साल की है।

रेहाना केे पिता इकबाल ने बताया कि अजीम का वीडियो देखा, जिसमें वो शादी के लिए लड़की ढूंढ कर देने की बात कर रहा है। उन्होंने बताया कि वे भी काफी दिनों को रेहाना के लिए लड़का ढूंढ रहे थे। लेकिन उसकी ऊंचाई कम होने से शादी नहीं जुड़ पा रही थी।

लेकिन उन्हें आश है कि रेहाना की शादी अजीम के साथ होगी। जानकारी के अनुसार रेहाना के परिजन ने अजीम केे परिवार से दोनों की शादी की मांग की है। फिलहाल दोनों परिवारों मेंं चर्चा शुरू है।

Exit mobile version