क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने साल 2026-27 के लिए अपने महिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान (Australia Women Cricket) कर दिया है। इस बार की लिस्ट ने क्रिकेट गलियारों में हलचल मचा दी है। टीम ने जहाँ भविष्य को देखते हुए दो बिल्कुल नए चेहरों पर भरोसा जताया है, वहीं कप्तान एलिसा हीली का नाम लिस्ट में न होना सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। अगले 12 महीनों के बिजी शेड्यूल और इंग्लैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह लिस्ट काफी संतुलित नजर आ रही है।
नए चेहरों की एंट्री और पुराने दिग्गजों की विदाई (Australia Women Cricket)
इस बार की 18 सदस्यीय लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम क्लोए एन्सवर्थ और लूसी हैमिल्टन (Australia Women Cricket) का है। इन दोनों युवा खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में अपने दम पर सुर्खियां बटोरी थीं, जिसका इनाम उन्हें पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के रूप में मिला है। लेकिन दूसरी तरफ, पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एलिसा हीली रिटायरमेंट की वजह से इस बार लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही टायला व्लेमिन्क और टेस फ्लिंटॉफ जैसे बड़े नामों को भी इस बार निराशा हाथ लगी है।
निकोला कैरी ने बचाई अपनी जगह
निकोला कैरी के लिए यह साल शानदार रहा है। वेस्टइंडीज दौरे पर उनके दमदार प्रदर्शन ने सेलेक्टर्स को मजबूर कर दिया कि उन्हें इस लिस्ट में बनाए (Australia Women Cricket) रखा जाए। महिला क्रिकेट के नेशनल सिलेक्टर शॉन फ्लेग्लर ने साफ कहा कि भले ही कुछ खिलाड़ी लिस्ट से बाहर हुए हैं, लेकिन उनके लिए दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। खराब प्रदर्शन या चोट की वजह से बाहर हुए खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का पूरा सपोर्ट मिलता रहेगा।
क्या है टीम का आगे का प्लान?
ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने अगले एक साल में बड़ी चुनौतियां हैं। इंग्लैंड में होने वाले ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के अलावा टीम को बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खेलनी है। सेलेक्टर्स ने इस बार अनुभव (एलिस पेरी, बेथ मूनी) और युवा जोश का जो तालमेल बिठाया है, वह टीम को एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 टीम बनाए रखने की कोशिश है।
अपग्रेड पाने का अभी भी है मौका
जो खिलाड़ी इस बार 18 की लिस्ट में जगह नहीं बना पाए हैं, उनके पास ‘वाइल्ड कार्ड’ एंट्री का मौका है। नियम के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी सीजन के दौरान टेस्ट मैच खेलता है तो उसे 5 पॉइंट और वनडे-टी20 के लिए 2-2 पॉइंट मिलते हैं। इन पॉइंट्स के आधार पर वे साल के बीच में भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं।
2026-27 के लिए कॉन्ट्रैक्ट पाने वाली खिलाड़ी
क्लोए एन्सवर्थ, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।
