सावधान! RTO ने बदले नियम 1 जून से होंगे लागू, जुर्माना राशि में भारी बढ़ोतरी…16 साल में लाइसेंस, नाबालिग के वाहन चलाने पर इतना देना होगा जुर्माना…

-आरटीओ ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया, कट जाएगी आपकी जेब!

नई दिल्ली। RTO Rules 2024: देश में वाहनों की संख्या काफी हद तक बढ़ गई है। वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खबर है। आरटीओ ने अब नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जुर्माने की राशि में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे वाहन चालकों की जेब कट सकती है। 1 जून से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं।

अगर आप जुर्माने या अभियोजन से बचना चाहते हैं तो आपको नए नियमों से अवगत होना होगा।

सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) 1 जून 2024 से नए वाहन नियम (RTO Rules 2024) जारी करने जा रहा है। नए नियमों के तहत 18 साल से कम उम्र वालों पर तेज गति से गाड़ी चलाने पर 25,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ आसान

नए नियमों के मुताबिक अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान हो गया है, अब आपको आरटी (RTO Rules 2024) में टेस्ट नहीं देना होगा। सरकार ने प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब 1 जून से ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए एक और विकल्प मिलेगा। 1 जून से आप सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विशेष संस्थान में भी ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं। यदि आप लाइसेंस हटाने जा रहे हैं तो आप यह विकल्प ले सकते हैं। इससे अब लाइसेंस लेना आसान हो गया है।

16 साल की उम्र में भी आपको लाइसेंस मिल जाएगा

Exit mobile version