विदाई के समय दुल्हन इतना रोई की पहले बेहोश, फिर दिल का दौरा पड़ गया, डॉक्टरों ने… मातम..

सोनपुर। Farewell of the bride: ओडिशा राज्य के सोनपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दुल्हन की विदाई के समय उसकी मौत हो गई। अपने ससुराल जाते समय दुल्हन इतना रोई की उसे दिल का दौरा पड़ा गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना ओडिशा के सोनपुर की है।

शुक्रवार को सोनपुर के एक गांव जुलंदा में शादी (Farewell of the bride) हुई। खुशी का महौल अचनक मातम में बदल गया। इधर, जुलंदा गाँव के मुरली साहू की बेटी रोज़ी की शादी बलांगीर जिले के तेतलागाँव के बिस्केन से हुई। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना तभी हुई जब दुल्हन की विदाई हो रही थी।

दुल्हन की विदाई (Farewell of the bride) के दौरान लगातार रो रही थी और फिर अचानक बेहोश हो गई। उसके बाद रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों ने उसके हाथों की मालिश की। दुल्हन के चेहरे पर पानी छिड़का और उसे साफ करने की कोशिश की। लेकिन उसे होश में नहीं आई। इसलिए उसे अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे दिल का दौरा पडऩे से मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। रोजी की मौत से परिवार दुखी है।

ज़ुलुंडा गांव के निवासी के अनुसार, रोज़ी बहुत तनाव में रह रही थी। क्योंकि उसके पिता की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। उसकी शादी उसके मामा और कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित की गई थी।

Nav Pradesh | बाथरूम में निकला कोबरा, सर्पमित्र ने ऐसे पकड़ा

https://www.youtube.com/watch?v=WikRC3mK2kQ
navpradesh tv
Exit mobile version