Site icon Navpradesh

Assistant Loco Pilot Jobs : रेलवे में 11,127 पदों पर ALP भर्ती, 10वीं-ITI पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

Assistant Loco Pilot Jobs

Assistant Loco Pilot Jobs

भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने (Assistant Loco Pilot Jobs) आई है। रेलवे बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है, जिसके बाद इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह भर्ती 17 जोनल रेलवे और चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) के लिए की जाएगी। इसमें ईस्ट कोस्ट रेलवे में सबसे अधिक 1,625 पद, साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1,531 पद और सेंट्रल रेलवे में 1,400 पद (Assistant Loco Pilot Jobs) शामिल हैं।

इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे में 1,276 और नॉर्थन रेलवे में 740 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में भी 200 पद निर्धारित किए गए हैं, जिससे छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए भी अवसर खुला है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक और संबंधित तकनीकी ट्रेड के अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री धारक उम्मीदवार भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) आयोजित की जाएगी, इसके बाद CBT-2 परीक्षा (Assistant Loco Pilot Jobs) होगी। दूसरे चरण में सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) देना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आवेदन की तिथि, परीक्षा कार्यक्रम और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि आवेदन से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी छूट न जाए।

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट का पद तकनीकी और जिम्मेदारी वाला माना जाता है, जिसमें चयनित उम्मीदवार ट्रेन संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में सहायक की भूमिका निभाते हैं। इस भर्ती को युवाओं के लिए सरकारी नौकरी हासिल करने का बड़ा अवसर माना जा रहा है।

Exit mobile version