Site icon Navpradesh

Assembly Voting : हिमाचल प्रदेश में 8 बजे से मतदान शुरु, सीएम जयराम ठाकुर ने डाले वोट

शिमला, नवप्रदेश। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरु हो गई है। सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान किए जाएंगे। मतदान शुरु होते ही मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए लोगों की लंबी लंबी कतारें लग गई है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 में जाकर मतदान किया। उऩ्होंने लोगों से मतदान की अपील की है।

यहां प्रदेश में 68 सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराए जा रहे हैं। चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के बाद वोटों की गिनती और नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। प्रदेश में कुल 55 लाख 92 हजार 828 मतदाता हैं।

इनमें पुरुषों की संख्या 28 लाख 54 हजार 945 और 27 लाख 37 हजार 845 महिलाएं हैं। चुनाव में सुरक्षा के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेज के 33 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

Exit mobile version