Arrested Drink Driving : शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ये क्रिकेटर गिरफ्तार, कप्तानी पर संकट!

क्रिकेट जगत से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने (Arrested Drink Driving) आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में ‘कराची किंग्स’ के कप्तान डेविड वॉर्नर को सिडनी में शराब पीकर गाड़ी चलाने (Drink Driving) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

वॉर्नर पीएसएल के मैचों के बीच मिले चार दिनों के ब्रेक के दौरान अपने परिवार से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे, जहाँ यह कानूनी विवाद खड़ा हो गया। इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट फैंस और कराची किंग्स की फ्रेंचाइजी के बीच हड़कंप मच गया है।

पुलिस को देखते ही रोकी गाड़ी, ब्रीथ टेस्ट में हुए फेल (Arrested Drink Driving)

न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह घटना रविवार, 5 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे की है। सिडनी के मारौब्रा इलाके में पुलिस रैंडम ब्रीथ टेस्टिंग (RBT) कर (Arrested Drink Driving) रही थी। अधिकारियों ने देखा कि एक वैन टेस्टिंग साइट से कुछ दूरी पहले ही अचानक रुक गई और ड्राइवर उसे पार्क करने लगा। शक होने पर जब पुलिस अधिकारियों ने वाहन के पास जाकर 39 वर्षीय वॉर्नर का परीक्षण किया, तो नतीजा ‘पॉजिटिव’ आया।

कानूनी सीमा से दोगुना अल्कोहल, कोर्ट में होगी पेशी

पुलिस वॉर्नर को तुरंत गिरफ्तार कर मारौब्रा पुलिस स्टेशन ले गई। वहां किए गए दूसरे टेस्ट में उनके रक्त में अल्कोहल का स्तर 0.104 दर्ज किया (Arrested Drink Driving) गया, जो कि ऑस्ट्रेलिया में निर्धारित कानूनी सीमा से लगभग दोगुना है। पुलिस ने उन्हें ‘मिड-रेंज पीसीए’ (Middle-range PCA) के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश होने का नोटिस थमा दिया है। वॉर्नर को अब 7 मई 2026 को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होना होगा।

कराची किंग्स और वॉर्नर का भविष्य अधर में?

डेविड वॉर्नर इस समय पीएसएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे थे। अपने पिछले ही मैच में उन्होंने ‘रावपपिंडी’ के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा था। कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर वे टीम की रीढ़ बने हुए थे। लेकिन इस गिरफ्तारी और कानूनी कार्यवाही के बाद अब उनका वापस पाकिस्तान जाकर टूर्नामेंट के दूसरे चरण में हिस्सा लेना अनिश्चित हो गया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट से 2024 में संन्यास ले चुके वॉर्नर दुनिया भर की टी20 लीग्स में एक बड़ा (Arrested Drink Driving) नाम हैं। सिडनी थंडर के लिए बिग बैश लीग में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वे पीएसएल में जलवा बिखेर रहे थे, लेकिन इस एक गलती ने उनकी छवि और करियर पर बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं। अब देखना होगा कि कराची किंग्स इस मामले में क्या रुख अपनाती है और क्या वॉर्नर वापस मैदान पर वापसी कर पाएंगे।

Exit mobile version