ArcelorMittal Nippon Steel India:हॉकी इंडिया के साथ करेगी जूनियर हॉकी विश्व कप का आयोजन

ArcelorMittal Nippon Steel India:हॉकी इंडिया के साथ करेगी जूनियर हॉकी विश्व कप का आयोजन

ArcelorMittal Nippon Steel India to organize Junior Hockey World Cup with Hockey India

ArcelorMittal Nippon Steel India

टूर्नामेंट में भारत के साथ दुनिया भर की 16 प्रमुख टीमें लेंगी हिस्सा

रायपुर/नवप्रदेश। आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (ArcelorMittal Nippon Steel India) को हॉकी इंडिया द्वारा ओडिशा में आयोजित होने वाले जूनियर हॉकी पुरुष विश्व कप के लिए आधिकारिक भागीदार घोषित किया गया। यह टूर्नामेंट 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक भुवनेश्वर, ओडिशा के प्रतिष्ठित कलिंग हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में एएम/एनएस इंडिया ने राष्ट्रीय खेल हॉकी महासंघ और हॉकी इंडिया, जो देश भर में खेल के प्रचार का नेतृत्व करता है के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

उभरते सितारों की निप्पॉन करेगा मेजबानी

यह विश्व कप कोविड -19 महामारी के कारण लगभग दो वर्षों के बाद भारत में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की वापसी का प्रतीक है। हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के अधिकारिक भागीदार आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (ArcelorMittal Nippon Steel India) के सीइओ दिलीप ओमन ने कहा, ओडिशा, हॉकी की दुनिया में उभरते सितारों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। हॉकी इंडिया के साथ साझेदारी करके बहुत ही खुश हैं और उनके दुनिया भर में प्रशंसकों और खिलाडिय़ों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय खेल के करीब लाने के अपने प्रयासों का समर्थन हैं।

ओडिशा, भारतीय हॉकी की सफलता का पर्याय बन गया है और हमारे व्यापक संचालन की उपस्थिति को देखते हुए यह एएम/एनएस इंडिया के लिए प्रमुख राज्यों में से एक है। हॉकी के विकास का समर्थन करने का हमें यह अवसर मिलने पर गर्व है, जो ताकत और सफलता के लिए भी जाना जाता है। एएम/एनएस इंडिया दुनिया के दो प्रमुख इस्पात निर्माण संगठनों, आर्सेलर मित्तल और निप्पॉन स्टील का एक संयुक्त उद्यम है। कंपनी ओद्योगिक विकास के साथ लगातार समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए समय-समय पर जनता के लिए गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

अध्यक्ष ने समर्थन के लिए जताया आभार

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा आधिकारिक भागीदार के रूप में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (ArcelorMittal Nippon Steel India) को पाकर खुश हैं। उत्साहित हैं कि भारत एक बार फिर इस अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन का मेजबान है। इस खेल के आयोजन में एएम/एनएस इंडिया का समर्थन हॉकी के खेल और इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। हॉकी के खेल को सबसे बेहतर संभव तरीके से समर्थन करने के लिए एएम/एनएस इंडिया की टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं।

टूर्नामेंट का 12वां संस्करण

बता दें कि एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप भुवनेश्वर 2021, अंडर -21 पुरुष हॉकी में सबसे बड़े टूर्नामेंट का 12 वां संस्करण होगा। यह तीसरी बार है जब भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले यह आयोजन 2013 में नई दिल्ली और 2016 में लखनऊ में हुआ था। इस टूर्नामेंट में 16 देश भाग लेंगे। मेजबान और गत चैंपियन भारत को कनाडा, फ्रांस और पोलैंड के साथ पूल बी में रखा गया है। प्रत्येक टीम पांच दिनों की अवधि में लीग चरण के दौरान तीन मैच खेलने के लिए तैयार है। इसके बाद 30 नवंबर को होने वाले क्रॉस-ओवर मैचों की एक श्रृंखला होगी, इसके बाद 1 दिसंबर से नॉकआउट मैच होंगे, जिसमें फाइनल में चैंपियंस का फैसला 5 दिसंबर को होगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *