टेक दुनिया में Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर बड़ी जानकारी सामने (Apple Foldable iphone) आई है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Fold लॉन्च कर सकती है। इसमें मिलने वाले RAM, स्टोरेज, प्रोसेसर और संभावित कीमत को लेकर कई अहम डिटेल्स सामने आई हैं।
सितंबर में लॉन्च हो सकता है फोन
रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple अपने पहले फोल्डेबल फोन को इस साल सितंबर में लॉन्च कर सकता है। संभावना है कि कंपनी इसे iPhone 18 Pro सीरीज के साथ पेश करे। वहीं सामान्य iPhone 18 मॉडल को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
RAM और स्टोरेज की जानकारी
लीक रिपोर्ट के अनुसार iPhone Fold में 12GB LPDDR5X RAM दी जा सकती है। फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है -256GB, 512GB और 1TB।
यह फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में मौजूद Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold जैसे प्रीमियम फोल्डेबल फोन को टक्कर दे सकता है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
रिपोर्ट के अनुसार फोन में 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.8 इंच का मुख्य फोल्डेबल डिस्प्ले दिया (Apple Foldable iphone) जा सकता है। दोनों में AMOLED पैनल मिलने की संभावना है।
इसके अलावा फोन में Face ID और Touch ID जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया A20 Pro Chip मिलने की उम्मीद है और यह स्मार्टफोन iOS 27 पर काम कर सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए डुअल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत
लीक जानकारी के अनुसार iPhone Fold की शुरुआती कीमत करीब 15,999 युआन (लगभग 2.15 लाख रुपये) (Apple Foldable iphone) हो सकती है। वहीं 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 17,999 युआन (लगभग 2.69 लाख रुपये) तक जा सकती है।
