Ank rashifal today : अंक 1 रिस्क उठाने से लाभ, अंक 3 के लिए संषर्घ, अंक 6 व 7 को मिल रहा…

अंक ज्योतिष पंडित श्री पंकज माहेश्वरी के अनुसार अंकों का योग और ग्रहों के संयोग से मिलाकर आपके जन्मतिथि के अनुसार आपके लिए आज का दिन 9 सितंबर और आपकी की भविष्यवाणी। आप लगातार www.navpradesh.com में पढ़ सकते है।

अंक 1

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 1 है उनके आज दिन लाभदायक है। कुछ नई योजना पर विचार विमर्ष होने के संकेत मिल रहे है। कार्यों में रिस्क उठाने से लाभ के संकेत मिल रहे हैं। जीवन में बदलाव व नई ऊर्जा का समावेश लाने के लिए सूर्य की पूजा करें।

अंक 2

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 2 है उनके लिए आज का दिन रूकावटों से भरा, बाधाएं उत्पन्न होगी। आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नीले रंग का धागा अपने कलाई में बांधे, लाभ मिलेगा।

अंक 3

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 3 है उनके लिए आज का संषर्घ से भरा रहने वाला है। मानसिक अशांति बनी रहेगी। कार्यों में लंबे समय से अवरोध हो रहा होगा। आप को कुछ दिन संभल कर चलने की आवश्यकता है। उचित रत्न धारण करने से समस्याएं कम होगी। सरसो तेल का दीपक पश्चिम दिशा में संध्याकाल में लगाए।

अंक 4

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 4 है उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं। कार्य क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न होंगे। कमोवेश उतार चढ़ाव के संकेत मिल रहे है। जिससे मन अशांत रहेगा। यात्रा के संकेत बने हुए है किन्तु संभव नहीं।

अंक 5

जिन जातकों की जन्मतिथि अंंक 5 है उनके लिए आज का दिन लाभदायक है। धन लाभ के संकेत मिल रहे है। दिन शुभ होने के साथ पति-पत्नी के या प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें। सफलता मिलेगी।

अंक 6

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 6 है उनके लिए आज दिन शुभ है। मान, सम्मान यश की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलता के साथ कुछ बड़े कामों में जीत हासिल होगी। कुल मिलाकर आज का आपके लिए सफलताओं से भरा है, अवरोध खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं।

अंक 7

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 7 है उनके लिए आज का दिन लाभदायक होने के संकेत मिल हैं। कार्य क्षेत्र में कुछ रूकावट आने के संकेत है। तनाव बढ़ सकता है संभल कर चलना होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

अंक 8

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 8 है उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं। कार्य क्षेत्र में अवरोध संभव, दिन तनाव में गुजर सकता है। मन को शांत रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

अंक 9

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 9 है उनके आज का दिन मध्यम फलदायक होने के संकेत मिल रहे हंै। कार्य क्षेत्रों में सफलता मिलती नजर आ रही हैं। 999 बनाकर धनलाभ पा सकते हैं। धन की आवक बढऩे के संकेत मिल रहे हैं।

पंकज माहेश्वरी

अंक ज्योतिष, tarrot वास्तु विशेषज्ञ व अध्यक्ष अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद छत्तीसगढ़, संपर्क नंबर -7415114000

Exit mobile version