Site icon Navpradesh

ank rashifal today : कहते है आपके तारे सितारें, देखें आज का अंक राशिफल…

ank rashifal today 23 september

Numerologist-Pankaj-Maheshwari-5

ग्रहों के अपने जगह से परिर्वतन होने से अंकों का योग और संयोग बदलने लगता है जिसका प्रभाव आपके जन्मतिथि पर पड़ता है। इन ग्रहों और अंको का आकलन अंक ज्योतिष पंडित श्री पंकज माहेश्वरी के द्वारा प्रतिदिन निकाला जाता है जो कि सटिक आकलन जिसको आप लगातार www.navpradesh.com में पढ़ सकते है। आईए आज का दिन 23 सितंबर और आज का आपका भविष्यफल।

अंक 1

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 1, 10, 19, 28 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्याे में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। लाभ की स्थिति बन रही है साथ ही प्रेम संबंधों में सुधार होने के संकेत नजर आ रहे हैं। जिनकी शादी नहीं हुई उनके विवाह के योग बन रहे हैं।

अंक 2

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 2, 11,20, 29 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मान, सम्मान यश की प्राप्ति होगी। कुछ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। नई चीज, नई खोज, नया रूझान और कुछ नई घटना हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

अंक 3

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 3, 12, 21, 30 है उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं। कार्यो में रूकावट के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरते। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

अंक 4

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 4, 13, 22, 31 उकने लिए आज का दिन संघर्ष भरा हो सकता है। कार्यों की सफलता के लिए कड़े संघर्ष करने पड़ सकते हैं। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। मन शांत रखें।

अंक 5

जिन जातकों की जन्मतिथि अंंक 5, 14, 23 उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपके जन्मतिथि के अनुसार आज आपका भाग्यचित्र बनता हुआ नजर आ रहा है। इसके अनुसार चले तो लाभ अवश्य होगा। कार्यो में सफलता मिलेगी।

अंक 6

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 6, 15, 24 है उनके लिए आज का दिन मानसिक अशांति से पूरिपूर्ण हो सकता है। कुछ चिजों को आप यथास्थान से भूल सकते हो। विवाद की स्थिति बन सकती है, गुस्से को शांत रखें।

अंक 7

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 7, 16, 25 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। मान, सम्मान यश की प्राप्ति होगी। आज का दिन अच्छा है। कुछ कार्यों को संभल कर करें।

अंक 8

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 8, 17, 26 है उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं। कार्र्याें में अवरोध, घर में पति पत्नी और जिनके प्रेम संबंध चल रहे उनके लिए बीच भी मतभेद के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य से संबंधी परेशानी हो सकती है।

अंक 9

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 9, 18, 27 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। धनवर्षा होने के संकेत मिल रहे हैं। मान, सम्मान यश की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में आशातीत सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। यदि संभव हो तो गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।

पंकज माहेश्वरी

अंक ज्योतिष, वास्तु विशेषज्ञ व अध्यक्ष अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद छत्तीसगढ़, संपर्क नंबर -7415114000

Exit mobile version