Site icon Navpradesh

ank rashifal today : क्या कहते है आपके तारे सितारें, देखें आज का अंक राशिफल…

ank-rashifal-today 17 october

ank rashifal today

ank rashifal today आज का जो शुभ दिन है वह 10 अक्टूबर। आज के दिन जन्म लेने वाले जातकों के लिए अच्छा समय है कुछ तो धन लाभ, नौकरी, व्यवसाय में अपार सफलता प्राप्त कर रहें है तो कुछ मानसिक तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं। पढ़े आज का अंक राशिफल….

अंक 1

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 1, 10, 19, 28 है उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं। कार्याे में रूकावट के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की ओर से सहयोग मिलने के आसार है। (ank rashifal today)

अंक 2

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 2, 11,20, 29 है उनके लिए आज का दिन यात्रा से भरा हो सकता है। किसी कार्य के लिए जाने पर नए मित्रों से मिलना होगा। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा।

अंक 3

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 3, 12, 21, 30 है उनके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक है। कार्याे में सफलता मिलने के संकेत है। आज पढ़ाई में रूची रहेगी, कुछ रिसर्च जैसे कार्यों को करने की तैयारी है कार्यों में रूकावट भी संभव है।

अंक 4

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 4, 13, 22, 31उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलने के संकेत है। मन मुताबिक कार्य करने के लिए आज उत्साह भरा दिन है। अच्छे अवसर मिलने के संकेत है। संपत्ति खरीदी के योग भी बन रहे हैं। (ank rashifal today)

अंक 5

जिन जातकों की जन्मतिथि अंंक 5, 14, 23 उनके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, किन्तु अभी कठिन परिश्रम करने की जरूतर है। नौकरी व्यापार में अनुकूल समय नहीं है सहयोग मिलेगा परंतु परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

अंक 6

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 6, 15, 24 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता, मान, सम्मान यश की प्राप्ति होगी। भाग्य का लाभ मिलने से धन आवक के संकेत बन रहे हैं। आर्थिक निवेश करने के संकेत के साथ कुछ अच्छे कार्यों को प्रतिपादित कर सकते हैं।

अंक 7

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 7, 16, 25 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। भूमि से संबंधी लेन-देन हो सकता है जिसमें आपको लाभ मिलेगा। अन्य मामलों में निवेश करने की सोच रहे हो तो सावधान। (ank rashifal today)

अंक 8

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 8, 17, 26 है उनके लिए आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। कार्यों में रूकावट के संकेत मिल रहे हैं। आज आप वाहन खरीद सकते है। स्वास्थ्य संंबंधी परेशानी से निजात मिलेगी।

अंक 9

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 9, 18, 27 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलेगी। नए अवसर मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में आकर्षण होगा। समय अनुकूल, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

Exit mobile version