मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी बेटी सोनम कपूर और दामाद आनंद आहूजा ने 29 मार्च को अपने दूसरे बेटे का स्वागत (Anil Kapoor Grandson) किया है। इस खबर के सामने आते ही कपूर परिवार में जश्न का माहौल बन गया है।
इमोशनल पोस्ट से जाहिर की खुशी (Anil Kapoor Grandson)
अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने नन्हे नाती का स्वागत करते हुए लिखा कि “मेरा दिल और भी बड़ा हो गया है… इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है।” उनके इस भावुक संदेश ने फैंस का दिल जीत लिया।
बड़े भाई बने वायु पर भी लुटाया प्यार
अनिल कपूर ने अपने पहले नाती वायु को भी खास अंदाज में प्यार दिया। उन्होंने लिखा कि वायु अब बड़े भाई बन गए हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह इस नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।
सोनम कपूर ने भी शेयर की खुशखबरी
सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने दूसरे बेटे के जन्म (Anil Kapoor Grandson) की जानकारी दी। उन्होंने इस पल को अपनी जिंदगी का बेहद खास और भावुक अनुभव बताया और सभी शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।
2018 में हुई थी शादी
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में हुई थी। इसके बाद अगस्त 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। अब दूसरे बेटे के आने से उनका परिवार और भी पूरा हो गया है।
सेलिब्रिटीज दे रहे बधाई
इस खुशखबरी के सामने आते ही बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लगातार कपल को बधाइयां (Anil Kapoor Grandson) दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।
