जगदलपुर के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं के लिए काम की खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खाली पदों को भरने की तैयारी (Anganwadi Bharti 2026) शुरू कर दी है। अगर आप नेतानार या माड़पाल ग्राम पंचायत की रहने वाली हैं, तो आपके पास सरकारी सिस्टम से जुड़ने का ये बढ़िया मौका है।
विभाग ने साफ कर दिया है कि नेतानार के रंधारीरास केंद्र में कार्यकर्ता और माड़पाल के दीवानपारा में सहायिका की भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 अप्रैल तय की गई है, तो देर न करें और शाम 5 बजे से पहले अपना फॉर्म जमा कर दें।
कौन भर सकता है फॉर्म और क्या चाहिए पढ़ाई (Anganwadi Bharti 2026)
इस भर्ती में शामिल होने के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। सबसे पहली बात तो ये कि उम्मीदवार महिला को उसी गांव का पक्का निवासी होना चाहिए जहां के केंद्र के लिए वो अप्लाई कर रही है। उम्र की बात करें तो 18 से 44 साल के बीच की महिलाएं इसमें हिस्सा ले सकती हैं।
पढ़ाईलिखाई के मामले में भी नियम साफ हैं अगर आप कार्यकर्ता बनना चाहती हैं तो 12वीं पास होना जरूरी है, वहीं सहायिका के पद के लिए 8वीं पास होना भी काफी है। बस अपने सारे ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी साथ रखना मत भूलिएगा।
इन महिलाओं को मिलेगा फायदा और एक्सट्रा नंबर
चयन प्रक्रिया में कुछ खास वर्गों को प्राथमिकता दी जा रही है। अगर कोई महिला विधवा है या परित्यक्ता है, तो उन्हें बोनस अंक दिए (Anganwadi Bharti 2026) जाएंगे। इसके अलावा गरीबी रेखा (BPL) के नीचे आने वाले परिवारों की महिलाओं को भी सिलेक्शन में तरजीह मिलेगी।
ये भर्ती पूरी तरह मानसेवी आधार पर है, जिसका सीधा मकसद गांव के बच्चों और महिलाओं की सेहत और पोषण का ध्यान रखना है। जो भी महिलाएं इसमें रुचि रखती हैं, वो सीधे विभाग के ऑफिस जाकर अपनी फाइल जमा कर सकती हैं।
फॉर्म जमा करते समय इन बातों का रखें ध्यान
आवेदन के साथ आपको अपनी जन्मतिथि के लिए मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र और अगर आपके पास कोई अनुभव है तो उसका सर्टिफिकेट लगाना (Anganwadi Bharti 2026) होगा। इन सबको खुद ही साइन (Selfattested) करके जमा करना है। ज्यादा जानकारी के लिए आप विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी नजर मार सकती हैं।
याद रहे, मौका अच्छा है और आखिरी तारीख निकलने के बाद कोई सुनवाई नहीं होगी, इसलिए 27 अप्रैल की शाम तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी के दफ्तर में जरूर पहुंचा दें।
