कवर्धा। सरोदा बांध मार्ग में स्थित ऑक्सीजन जोन Oxygen zone के पास एक खेत में अज्ञात महिला का शव मिला जिसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी दी गई कि एक महिला अचेत अवस्था में खेत के पास गिरी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कवर्धा पुलिस पहुंची और जब वहां देखा तो महिला के सिर पर पत्थर से मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया, अभी तक महिला की पहचान नहीं की जा सकी है। महिला के बाएं हाथ में केकेवाई गुदा हुआ है महिला हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही अज्ञात महिला का उम्र लगभग 25 वर्ष बताया जा रहा है महिला अपने गले में सोने का मंगलसूत्र पहनी हुई है वहीं घटना स्थल पर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही थी महिला नवविवाहिता लग रही थी इसके साथ ही प्रेम प्रसंग का भी मामला हो सकता है। ऐसा अंदाजा लगाया गया है। फिलहाल अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं कवर्धा पुलिस इस मामले को लेकर गंभीरता से जांच में जुटी हुई है । पुलिस विभाग की माने तो महिला के हाथ में गुदे हुए केकेवाई के आधार पर घटनाक्रम को समझाने मदद मिल सकती है,जिसके साथ ही इस घटनाक्रम का आरोपी पकड़ा जा सकता है फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सा लाया गया लेकिन वहां भी फ्रीजर खराब होने के कारण बॉडी रखने की व्यवस्था नहीं थी कवर्धा थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा के द्वारा जैसे तैसे कर शव को रखना फ्रीजर की व्यवस्था कराया गया अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 201 के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस जांच में जुटे हुए हैं।
अज्ञात महिला का ऑक्सीजन जोन के पास मिला शव, ग्रामीणों में बना दहशत का माहौल
![](https://navpradesh.com/wp-content/uploads/2019/07/1-12.jpg)