Amit Shah Visit Chhattisgarh : अमित शाह कल पहुंचेंगे रायपुर, बस्तर दौरे में सुरक्षा और विकास पर रहेगा फोकस

रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज (Amit Shah Visit Chhattisgarh ) हो गई है। राजधानी से लेकर बस्तर तक तैयारियों का दौर जारी है। अधिकारियों की लगातार बैठकें चल रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी काफी चर्चा बनी हुई है।

रविवार शाम उनके रायपुर पहुंचने से पहले ही कई विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। खासतौर पर सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं और बस्तर क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जारी कार्यक्रम के मुताबिक उनका पूरा दौरा विकास और सुरक्षा एजेंडे पर केंद्रित रहेगा।

रात में रायपुर पहुंचेंगे गृहमंत्री : Amit Shah Visit Chhattisgarh

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री रविवार शाम करीब 8 बजकर 15 मिनट पर रायपुर पहुंचेंगे। यहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। अगले दिन सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर वे पीटीएस माना परिसर पहुंचेंगे, जहां डायल 112 सेवा की 400 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह सेवा प्रदेश के सभी थानों तक पहुंचाई जाएगी। अभी तक यह सुविधा केवल 16 जिलों तक सीमित थी।

फोरेंसिक जांच को मिलेगा नया सिस्टम

दौरे के दौरान 33 जिलों के लिए आधुनिक तकनीक से लैस मोबाइल फोरेंसिक यूनिट्स को भी रवाना (Amit Shah Visit Chhattisgarh) किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इन विशेष वाहनों के जरिए अपराध जांच प्रक्रिया को पहले से ज्यादा मजबूत और तेज बनाने की तैयारी की गई है। सरकार का दावा है कि इससे घटनास्थल पर तेजी से जांच संभव हो सकेगी और तकनीकी साक्ष्य जुटाने में मदद मिलेगी।

बस्तर में विकास कार्यों की समीक्षा

रायपुर कार्यक्रम के बाद अमित शाह जगदलपुर रवाना होंगे। बस्तर संभाग में उनका फोकस विकास योजनाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा पर रहेगा। वे नेतानार में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। बाद में बादल अकादमी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी, जिसमें विकास और सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

लोक संस्कृति कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

दौरे के दौरान गृहमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात (Amit Shah Visit Chhattisgarh) भी करेंगे। शाम के समय वे बस्तर की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया गया है कि उनका रात्रि विश्राम जगदलपुर में प्रस्तावित है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक पूरे दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Exit mobile version