अमित शाह कल रायगढ़-बिलासपुर जिले के दौरे पर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल रायगढ़-बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोनों ही स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल 18 अपै्रल को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। श्री शाह के तय कार्यक्रम के अनुसार वे विशेष विमान से सुबह 9.45 बजे भुवनेश्वर-ओडिशा से प्रस्थान करेंगे और सुबह 10.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से म्युनिसिपल ग्राउंड पहुंचकर यहां आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात स्थानीय भाजपा नेताओं से संक्षिप्त मेल-मुलाकात व चर्चा के बाद वे दोपहर 12 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप से बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 12.45 बजे वे तखतपुर-बिलासपुर पहुंचेंगे और यहां आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। श्री शाह दोपहर 1.50 बजे तखतपुर से रवाना होकर दोपहर 2.25 बजे माना विमानतल पहुंचेंगे।

Exit mobile version