पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल के बीच मौसम ने अचानक ऐसा रुख लिया कि आसमान ही चुनौती (Amit Shah flight delay) बन गया। तेज आंधी-तूफान और बिजली की गर्जना के कारण अमित शाह का विमान करीब दो घंटे तक कोलकाता के आसमान में चक्कर लगाता रहा।
‘काल बैसाखी’ ने रोकी लैंडिंग (Amit Shah flight delay)
शुक्रवार आधी रात आए ‘काल बैसाखी’ तूफान ने कोलकाता और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम बिगाड़ दिया। तेज हवाओं, भारी बारिश और बिजली चमकने के कारण विमान को सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी।
तय समय से दो घंटे की देरी
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से रवाना हुआ विशेष विमान रात 11:46 बजे उतरने वाला था, लेकिन खराब मौसम के चलते उसे नदिया और उत्तर 24 परगना के हवाई क्षेत्र में होल्डिंग पैटर्न में रखा गया। आखिरकार मौसम थोड़ा शांत होने पर रात 1:46 बजे विमान सुरक्षित उतारा गया।
एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जैसी स्थिति
मौसम की गंभीरता को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल लगातार स्थिति पर नजर बनाए (Amit Shah flight delay) हुए था। सुरक्षा और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए ही लैंडिंग की अनुमति दी गई, जिससे किसी भी जोखिम से बचा जा सके।
ममता बनर्जी को भी झेलनी पड़ी थी परेशानी
इससे पहले ममता बनर्जी को भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था, जब उनका विमान खराब मौसम के कारण करीब एक घंटे तक एयरपोर्ट पर उतर नहीं सका था।
चुनावी माहौल में मौसम की चुनौती
राज्य में विधानसभा चुनाव का माहौल (Amit Shah flight delay) गर्म है। 294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों—23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा, जबकि परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में मौसम की ये चुनौती राजनीतिक कार्यक्रमों को भी प्रभावित करती दिख रही है।
