Amit Shah Chhattisgarh Visit : छत्तीसगढ़ में NFSU का नया अध्याय…अमित शाह करेंगे 350 करोड़ की फारेंसिक यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन…जवानों से भी होगा संवाद…

रायपुर, 19 जून। Amit Shah Chhattisgarh Visit : छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर इस सप्ताह इतिहास का गवाह बनने जा रही है, जब देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के स्थायी कैंपस का भूमिपूजन करेंगे। इस अत्याधुनिक शैक्षणिक संस्थान की स्थापना करीब 40 एकड़ भूमि पर 350 करोड़ रुपये की लागत से की जा रही है, जो आने वाले वर्षों में देश की फॉरेंसिक क्षमताओं को नई ऊंचाई देने वाला केंद्र बन सकता है।

शिक्षा से सुरक्षा तक — एक अहम दौरा

शाह का यह दौरा केवल यूनिवर्सिटी की नींव डालने तक सीमित नहीं रहेगा। वे छत्तीसगढ़ की आंतरिक सुरक्षा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और जवानों की चुनौतियों को लेकर भी गहन समीक्षा (Amit Shah Chhattisgarh Visit)करेंगे। नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से सीधा संवाद और बलिदानी जवानों के परिजनों से मुलाकात इस दौरे को भावनात्मक और रणनीतिक दोनों रूपों में महत्वपूर्ण बनाते हैं।

https://navpradesh.com/f1-the-movie-has-fun-aggression/

BJP संगठन की बैठक भी एजेंडे में

अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी चुनावी रणनीति और जमीनी तैयारियों की समीक्षा भी (Amit Shah Chhattisgarh Visit)करेंगे। यह बैठक आने वाले चुनावों की दिशा और बीजेपी के जनसंपर्क अभियान की गति तय कर सकती है।

https://www.youtube.com/watch?v=o7-xg_oA9x8

NFSU छत्तीसगढ़: क्या होगा खास?

40 एकड़ में फैला कैंपस, आधुनिक प्रयोगशालाएं और अनुसंधान केंद्र

क्राइम इन्वेस्टिगेशन, साइबर फॉरेंसिक, डिजिटल एविडेंस जैसे कोर्स

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ प्रशिक्षण और शोध में सहयोग

राज्य और केंद्र के सुरक्षा तंत्र को टेक्निकल बैकअप मिलेगा

Exit mobile version