Site icon Navpradesh

Amit Shah Bastar visit : 75 दिन चलने वाले बस्तर दशहरा में आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, मुरिया दरबार की परंपरा में होंगे शामिल

Amit Shah Bastar visit

Amit Shah Bastar visit : बस्तर की धरती पर इस साल का दशहरा पर्व ऐतिहासिक बनने जा रहा है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें इस अनोखे पर्व का निमंत्रण दिया। शाह ने भी मुस्कुराते हुए कहा– “मैं जरूर आऊंगा, मुरिया दरबार की रस्म में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी।”

साढ़े छह सौ साल पुरानी परंपरा

करीब 618 साल से लगातार मनाया जा रहा बस्तर दशहरा(Amit Shah Bastar visit) देश में अपने अलग स्वरूप के लिए पहचाना जाता है। यहां रावण दहन की जगह मां दंतेश्वरी की भक्ति, विशाल रथ यात्रा और तांत्रिक अनुष्ठानों की परंपरा निभाई जाती है। यही कारण है कि यह आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत में अनूठी पहचान रखता है।

नेताओं और जनप्रतिनिधियों को विशेष आमंत्रण

दशहरा समिति ने प्रदेश के कई नेताओं को भी आमंत्रित किया है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय(Amit Shah Bastar visit), विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद अरुण साव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के नाम शामिल हैं।

https://youtu.be/7GZk1UhA1cM

आदिवासी संस्कृति का पर्व

सांसद महेश कश्यप ने कहा, “बस्तर दशहरा सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, यह हमारी आदिवासी परंपरा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव है। यहां हर वर्ग, हर समाज बिना भेदभाव के शामिल होता है।”

Exit mobile version