Site icon Navpradesh

Ambulance Accident : रसद छोड़ने बसागुड़ा कैंप जा रही एंबुलेंस पलटी…

Ambulance: Ambulance going to Basaguda camp to drop ration overturned in NH-63.

Ambulance

4 जवान घायल, सभी का इलाज जारी, बीजापुर-भोपालपटनम के बीच हुआ हादसा

बीजापुर/नवप्रदेश। Ambulance Accident : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार सुबह एम्बुलेंस पलटने से एसटीएफ के लगभग 4 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें एक जवान को ज्यादा चोटें आई हैं। अन्य की स्थिति ठीक है।

हादसा बीजापुर-भोपालपटनम नेशनल हाईवे 63 में हुआ है। इस हादसे के बाद सभी घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। फिलहाल घायल जवानों के नाम का पता नहीं चल सका है। इस हादसे की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की है।

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ के जवान एम्बुलेंस से राशन छोडऩे के बीजापुर से बासागुड़ा कैंप जा रहे थे। इस बीच कोड़ेपाल में एम्बुलेंस अचानक (Ambulance Accident) अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गई। जिसके बाद घायल जवानों ने खुद फोन से इस घटना की जानकारी साथी जवानों को दी। मौके पर पहुंचे साथियों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल लाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।

इसलिए लेना पड़ता एंबुलेंस का सहारा

जिस इलाके से जवान गुजर रहे थे वो पूरी तरह से नक्सलियों का गढ़ है। इस मार्ग में आईईडी ब्लास्ट का खतरा बना रहता है। इसलिए अंदरूनी इलाकों में स्थित सुराक्षबलों के कैंप में राशन छोडऩे के लिए जवान पुलिस की गाड़ी की बजाए एम्बुलेंस (Ambulance Accident) में जाते हैं। क्योंकि एम्बुलेंस को नक्सली टारगेट नहीं बनाते हैं।

Exit mobile version