Agniveer Recruitment 2026 : आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक मौका, युवाओं की मदद के लिए हेल्प डेस्क शुरू

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को बड़ी राहत (Agniveer Recruitment 2026) मिली है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। पहले यह तारीख 1 अप्रैल तय थी, लेकिन अधिक से अधिक युवाओं को अवसर देने के लिए इसे आगे बढ़ाया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया और पात्रता (Agniveer Recruitment 2026)

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी। इसमें 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के युवा आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी भिन्न निर्धारित की गई है, जिसमें 8वीं पास से लेकर 12वीं, डिप्लोमा और स्नातक स्तर तक के अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं।

युवाओं के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था

जिले में अधिक से अधिक युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहायता देने के लिए प्रशासन ने विशेष (Agniveer Recruitment 2026) पहल की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर ब्लॉक स्तर तक हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने, दस्तावेजों की जानकारी और तकनीकी समस्याओं के समाधान में मदद दी जा रही है।

कहां मिलेगी सहायता

युवाओं की सुविधा के लिए कई सरकारी संस्थानों को इस प्रक्रिया से जोड़ा गया है। रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में भी मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रायपुर स्थित रोजगार कार्यालय में सेना भर्ती से संबंधित विशेष हेल्प डेस्क भी सक्रिय है, जहां सीधे संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।

क्यों बढ़ाई गई तारीख

प्रशासन का मानना है कि कई अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान तकनीकी या दस्तावेज संबंधी दिक्कतों का सामना (Agniveer Recruitment 2026) करना पड़ रहा था। ऐसे में समय सीमा बढ़ाकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है कि कोई भी इच्छुक युवा केवल प्रक्रिया की वजह से अवसर से वंचित न रह जाए।

अग्निवीर भर्ती देशभर के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में बढ़ी हुई समय सीमा और स्थानीय स्तर पर बनाई गई सहायता व्यवस्था से उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

Exit mobile version