भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करने का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट सामने (Agniveer Online Registration) आया है। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे, जिससे उन युवाओं को बड़ी राहत मिली है जो तकनीकी कारणों या किसी अन्य वजह से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे।
अग्निवीर से लेकर स्थाई कैडर तक, इन पदों पर मौका(Agniveer Online Registration)
सेना द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया कई अलग-अलग श्रेणियों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), तकनीकी, क्लर्क/स्टोरकीपर और ट्रेडमैन (8वीं व 10वीं पास) के पद शामिल हैं। इसके अलावा, सेना पुलिस में महिलाओं के लिए अग्निवीर महिला भर्ती और स्थाई कैडर के तहत नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार (शिक्षा) और धर्म शिक्षक जैसे विशेष पदों के लिए भी आवेदन मंगाए गए हैं।
तारीखों में हुआ बदलाव, पोर्टल पर प्रक्रिया जारी
बता दें कि ऑनलाइन पंजीकरण की यह प्रक्रिया पहले 13 फरवरी से शुरू होकर 01 अप्रैल तक निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया (Agniveer Online Registration) गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। युवाओं को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द पंजीकरण पूरा कर लें।
हेल्पलाइन नंबर से लें सहायता
भर्ती प्रक्रिया या ऑनलाइन फॉर्म भरने में आ रही किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने हेल्पलाइन नंबर (Agniveer Online Registration) जारी किए हैं। उम्मीदवार कार्यालयीन समय के दौरान टेलीफोन नंबर 0771-2965212 या 0771-2965214 पर कॉल करके सीधे अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कोण्डागांव सहित पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए सेना का हिस्सा बनने का यह एक सुनहरा अवसर है।
