भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए महासमुंद जिला प्रशासन ने एक बेहतरीन (Agniveer Free Coaching) पहल की है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष ‘निःशुल्क प्रशिक्षण’ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।
विषय विशेषज्ञों से सीखने का सुनहरा मौका (Agniveer Free Coaching)
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन युवाओं ने सेना के वेबपोर्टल पर अग्निवीर के विभिन्न पदों (जैसे जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन और महिला सेना पुलिस) के लिए आवेदन किया है, उन्हें परीक्षा में सफल बनाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 मई से शुरू होकर 4 जून 2026 तक चलेगा।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों की सुविधा (Agniveer Free Coaching)
प्रशिक्षण की व्यवस्था आवेदकों की संख्या और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर जिला एवं विकासखंड स्तर पर की जाएगी। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए यह प्रशिक्षण ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों ही माध्यमों से संचालित किया जा सकता है। इसमें जनरल ड्यूटी के अलावा नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा और धर्म शिक्षक जैसे स्थायी कैडर के आवेदक भी हिस्सा ले सकेंगे।
कैसे करें आवेदन और कहाँ करें संपर्क?
महासमुंद जिले के जो भी अभ्यर्थी इस मुफ्त कोचिंग का लाभ लेना (Agniveer Free Coaching) चाहते हैं, उन्हें रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर जाकर 30 अप्रैल तक अपना नाम दर्ज कराना होगा। अधिक जानकारी या किसी भी तरह की समस्या के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में सीधे संपर्क कर सकते हैं या कार्यालय के दूरभाष नंबर 07723-299025 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
