Site icon Navpradesh

After Congress Now BJP’s Decision : भाजपा नेताओं पर सियासी मामलों में दर्ज FIR खत्म करेगी सरकार

After Congress Now BJP's Decision :

After Congress Now BJP's Decision :

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा इसे लेकर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक भी हुई

रायपुर/नवप्रदेश। After Congress Now BJP’s Decision : पूर्वर्ती कांग्रेस शासनकाल में कांग्रेसियों पर दर्ज राजनीतिक मामलों की FIR रद्द कर दी गई थी। अब उसी नक़्शे कदम पर बीजेपी सरकार भी भाजपा नेताओं पर सियासी मामलों में दर्ज FIR को शून्य करने की तैयारी में है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता बैठक हुई। ये बैठक उनके सरकारी बंगले में थी। मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक में राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज अपराधों पर बात हुई। इनके केस खत्म करने पर अफसरों से मंत्रियों ने बात की।

इस बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य कृषि मंत्री राम विचार नेताम, एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहे। मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित 137 दर्ज प्रकरणों में से 46 प्रकरणों की आज समीक्षा की गई। इन मामलों को खत्म किया जा सकता है।

बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस से सवाल पूछा था कि कवर्धा हिंसा कांड में मेरे ऊपर एफआईआर हुआ। क्या में एके47 लेकर टहलता था जो मेरे ऊपर एफआईआर हुआ। जेल भेजे जाने के बाद भी मेरे ऊपर कई केस हुए। जेल भेजे जाने के बाद मेरे ऊपर कराए गए मुकदमे का क्या कांग्रेस के पास कोई जवाब है।

कांग्रेस सरकार ने भी खत्म किए थे केस

विशुद्ध रूप से राजनीतिक प्रकरणों की वापसी की प्रक्रिया कांग्रेस शासनकाल में भी हुई थी। तब गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की समिति ने 37 राजनीतिक प्रकरणों में से 21 को खत्म करने की सहमति बनाई बाद में इनमें से अधिकांश केस तबकि भूपेश कैबिनेट ने खत्म कर दिए थे।

Exit mobile version