बदलापुर के बाद अंबरनाथ में भी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म; 9 साल की बच्ची को शौचालय में ले जाकर किया दुष्कर्म

-अंबरनाथ में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीडऩ की घटना सामने आइ

अंबरनाथ। raped in Ambarnath: बदलापुर में यौन उत्पीडऩ का मामला तो ताजा है ही, अब अंबरनाथ में भी एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीडऩ की घटना सामने आई है। 35 साल के आरोपी ने 9 साल की बच्ची को टॉयलेट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अंबरनाथ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

https://navpradesh.com/weather-alert-heavy-rain-will-come-again-meteorological-department-has-issued-yellow-alert-for-16-districts/

अंबरनाथ (raped in Ambarnath) में रहने वाली यह नाबालिग लड़की जब सार्वजनिक शौचालय में गई तो आरोपी संतोष कांबले ने उसे अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 21 अगस्त को लड़की की मां ने अंबरनाथ पुलिस स्टेशन आकर शिकायत दर्ज कराई।

https://navpradesh.com/senior-congress-leaders-are-protesting-in-front-of-the-ed-office/

जिसके बाद पुलिस ने घटना की गंभीरता को समझते हुए तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी संतोष कांबले को गिरफ्तार कर लिया। अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ कालस्कर ने जानकारी दी है कि अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

https://navpradesh.com/kharges-big-statement-on-jammu-and-kashmir-said-all-union-territories-became-states-but-till-now-in-kashmir-said-in-the-video-if-you-cannot-fight-then-say-so/

इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
-जगन्नाथ कालस्कर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक

Exit mobile version