नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की अतिरिक्त सुविधा, इन ट्रेनों का भी स्टॉपेज


रायपुर. नवरात्रि पर्व के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त यात्री सुविधाओं की व्यवस्था की है। 11 से 20 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ मेले के दौरान कुछ ट्रेनों का अस्थायी विस्तार किया जाएगा, जबकि एक मेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा 10 दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।

रेलवे के अनुसार 68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर को रायपुर तक विस्तारित किया जाएगा। इसी तरह 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर का गोंदिया तक विस्तार किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए 06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

10 एक्सप्रेस ट्रेनों का डोंगरगढ़ में अस्थायी ठहराव

नवरात्रि मेले के दौरान 11 से 20 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। इनमें—

↑
Exit mobile version