Site icon Navpradesh

ABVU Exam Form Update : परीक्षा फॉर्म भरने में देरी पर 200 रुपये की पेनल्टी समाप्त, छूटे छात्रों को मिलेगा एक सप्ताह का मौका

ABVU Exam Form Update

ABVU Exam Form Update

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय (एयू) ने परीक्षा फ़ॉर्म (ABVU Exam Form Update) भरने में छात्रों को राहत दी है। अब देरी करने पर लगने वाली 200 रुपये की पेनल्टी समाप्त कर दी गई है। यह निर्णय उन छात्रों के लिए राहत लेकर आया है जो तकनीकी समस्या, समय की कमी या अन्य कारणों से निर्धारित समय में फॉर्म भर नहीं पाए थे।

परीक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छूटे छात्रों को एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस अवधि में छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि ( Late Fee Waiver ) यह अंतिम अवसर होगा। निर्धारित समय के बाद पोर्टल पुनः नहीं खुलेगा।

आखिरी दिनों में बढ़ती भीड़ से होती थी परेशानी

एयू के अधिकारियों के अनुसार अधिकांश छात्र हर बार अंतिम दिनों में फ़ॉर्म भरने पहुंचते हैं। समय दो बार बढ़ाने के बावजूद कई छात्र फॉर्म नहीं भर पाए थे, जिसके कारण लेट फीस लागू करनी पड़ती थी। लेकिन ज़रूरतमंद छात्रों की दिक्कतों को देखते हुए इस बार ( University Notice ) 200 रुपये की पेनल्टी माफ कर दी गई है। अधिकारियों ने छात्रों से अपील की है कि वे इस बार लापरवाही न करें और समय पर फॉर्म जमा करें।

दीक्षांत समारोह के कारण टली परीक्षाएं

एबीवीयू की सेमेस्टर परीक्षाएँ पहले 28 नवंबर से शुरू होनी थीं, लेकिन 4 दिसंबर को विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाना है। तैयारियों को देखते हुए अब परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई जा रही है। ( Semester Exam Schedule ) संभावना है कि परीक्षाएँ 10–12 दिसंबर से शुरू होंगी। नया टाइम टेबल तैयार किया जा रहा है और जल्द जारी होगा।

Exit mobile version