आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए Raghav Chadha को डिप्टी लीडर पद (AAP Rajya Sabha Deputy Leader) से हटा दिया है। उनकी जगह अब Ashok Kumar Mittal को पार्टी का नया डिप्टी लीडर बनाने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भी भेज दिया है।
पार्टी ने किया नेतृत्व में बदलाव (AAP Rajya Sabha Deputy Leader)
आम आदमी पार्टी द्वारा उठाया गया यह कदम संगठनात्मक पुनर्संरचना के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिसके तहत समय-समय पर जिम्मेदारियों में बदलाव किया जाता है। अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और अब उन्हें सदन में पार्टी की रणनीति को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले यह भूमिका राघव चड्ढा निभा रहे थे।
राघव चड्ढा की सक्रिय भूमिका रही चर्चा में
राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से राज्यसभा में कई अहम मुद्दों को उठाते रहे हैं। उन्होंने आम जनता से जुड़े विषयोंखासकर मोबाइल डेटा और उपभोक्ता अधिकारों को लेकर जोरदार तरीके से अपनी (AAP Rajya Sabha Deputy Leader) बात रखी थी। उन्होंने यह मुद्दा उठाया था कि मोबाइल प्लान में बचा हुआ डेटा रात 12 बजे समाप्त हो जाता है, जबकि उपभोक्ता उसके लिए पूरा भुगतान करता है।
डेटा को ‘डिजिटल संपत्ति’ मानने की मांग
चड्ढा ने राज्यसभा में सुझाव दिया था कि उपयोग न किए गए डेटा को “डिजिटल संपत्ति” माना जाना चाहिए, ताकि उपभोक्ता उसे बाद में इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने यह भी कहा था कि जैसे बिजली की खपत के अनुसार बिल लिया जाता है, उसी तरह डेटा का भी भुगतान उपयोग के आधार पर होना चाहिए। इसके अलावा, इनकमिंग कॉल बंद होने जैसे मुद्दों को भी उन्होंने उठाया था।
आगे क्या रहेगा असर
इस बदलाव के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की रणनीति और नेतृत्व में कुछ नए संकेत देखने (AAP Rajya Sabha Deputy Leader) को मिल सकते हैं। हालांकि, राघव चड्ढा पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल बने हुए हैं और उनकी सक्रियता जारी रहने की संभावना है।
