संपादकीय: कश्मीर से पाकिस्तान को कड़ा संदेश

A strong message to Pakistan from Kashmir: एक माह पूर्व जिस कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी घटना को अंजाम देकर पाकिस्तान ने भारत में दंगा भड़काने की कोशिश की थी उसी कश्मीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को कड़ा संदेश देकर उसकी सिट्टी पिट्टी गुम कर दी है। कश्मीर की चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का लोकार्पण करने और कश्मीर को 46 हजार करोड़ रु के विकास कार्यों की सौगात देने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए ।

https://navpradesh.com/trump-is-the-king-then-elon-musk-is-the-king-maker/

पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लेकर कहा कि उसने पहलगाम में आतंकी हमले की साजिश इसलिए रची थी ताकि भारत में सम्प्रदायिक दंगे भड़क जाए लेकिन उसका मंसूबा कामयाब नहीं हुआ। बदले की कार्रवाई के रूप में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को मुंहतोड़़ जवाब दिया। अब पाकिस्तान जब भी आपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी। पीएम मोदी ने यह ठीक ही कहा कि पहलगाम हमले का मकसद भारत में दंगा भड़काना था और कश्मीर के पर्यटन उद्योग को खत्म करना था किंतु भारतीयों ने आतंकवाद के खिलाफ एक जुटता दिखाकर पाक के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया।

https://navpradesh.com/mumbai-local-train-accident/

भारत की गंगा-जमुनी तहजीब बरकरार रही और सभी ने मिलकर पाकिस्तान प्रयोजित आतंकवाद का एक सुर में विरोध किया। दलगत भावना से उपर उठकर भारत की सभी राजनैतिक पार्टियां सरकार और सेना के साथ खड़ी हो गई। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए सरकार ने दुनिया के कई देशों में जो सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल भेजे थे उसमें शामिल विपक्षी नेता ज्यादा मुखर रहे और शशि थरूर, सलमान खुर्शीद और असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ कर रख दी।

https://navpradesh.com/indore-honeymoon-murder/

कहां तो पाकिस्तान ने देश में दंगा भड़काने की साजिश रची थी और यहां पूरा देश एकजुट हो गया। कश्मीर के पर्यटन उद्योग को खत्म करने की पाकिस्तान की कोशिश भी नाकाम रही। पहलगाम हमले के बाद कुछ दिनों तक जरूर देशी विदेशी पर्यटकों ने कश्मीर से किनारा किया लेकिन केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा वहां के पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने के बाद अब वहां पर्यटकों की भीड़ बढऩे लगी है। इस बीच अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। जिसकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

https://navpradesh.com/weekly-horoscope-auspicious-for-6-zodiac-signs-some-bad-for-6-zodiac-signs/

अब तो कटरा से श्रीनगर तक रेल सेवा भी शुरू हो गई है। पहली वंदे भारत टे्रन को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। दशकों पुराना सपना अब साकार हो रहा है। जम्मू से कश्मीर घाटी तक रेल सेवा शुरू होने से अब निश्चित रूप से कश्मीर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और इससे जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था को मजबूत मिलेगी। जाहिर है जम्मू-कश्मीर के चहुंमुखी विकास का मार्ग अब और तेजी से प्रशस्त होगा और बहुत जल्द कश्मीर में बचे खुचे आतंकवादियों का भी सफाया हो जाएगा। यह बात अलग है कि पाकिस्तान अभी भी बेसुरा कश्मीर राग अलाप रहा है लेकिन अब कश्मीर में आतंकवाद की आग को हवा देने का हौसला शायद ही जुटा पाएगा।

https://navpradesh.com/jammu-kashmir-development-projects-2025/

यदि उसने ऐसा दु:साहस किया तो बहुत पछताएगा क्योंकि भारत ने पहले ही कह दिया है कि किसी भी आतंकी घटना को वह युद्ध मानेगा और उसका वैसा ही जवाब दिया जाएगा। वैसे भी आपरेशन सिंदूर अभी सिर्फ स्थगित हुआ है। खत्म नहीं हुआ है। यदि पाकिस्तान ने कोई गुस्ताखी की तो उसके खिलाफ और बड़ी व कड़ी सैन्य कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल उम्मीद की जानी चाहिए कि आतंक का पर्याय बन चुका पाकिस्तान कश्मीर से पीएम मोदी द्वारा दिए गए कड़े संदेश को गंभीरता से लेगा और अपने नापाक इरादों से तौबा करेगा।

Exit mobile version