Site icon Navpradesh

एक बच्चे की मां को हुआ प्यार, रिश्ते में निकला…सच्चाई सामने आई तो चढ़ गई टावर पर… पढ़े मस्त स्टोरी…

A child's mother fell in love, turned out to be in a relationship… When the truth came to the fore, she climbed the tower… read the cool story…

Love

हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, अलग नहीं होना चाहते

गौरेला। गौरेला जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने प्रेमी से दूर जाने के डर से हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। उसे नीचे उतरने के लिए मनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन जिस युवक से महिला इतना प्यार करती थी वह उसके ही पति का सौतेला भाई निकला।

जिले के नेउरी गांव की महिला अनिता की शादी 6 साल पहले बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के 4 साल तक पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। उनका 1 बेटा था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच मतभेद हो गए। महिला अपने पति और बच्चे को छोड़कर अपने घर गौरेला लौट आई।

वहीं अब महिलाएं एक दुकान में काम करके अपनी आजीविका कमाने लगीं। उसी समय उसकी जान-पहचान एक युवक जो राजमिस्त्री का काम करता है उस से हो गई। दोनों ने एक-दूसरे से मिलना जुलना शुरू किया यह फिर यही मिलना जुलना प्यार में बदल गया। दोनों कोडगर गांव में रहने लगे। सब कुछ ठीक था। वे दोनों जल्द ही शादी करना चाहते थे।

लेकिन इन दोनों की प्रेम कहानी में एक नया मोड़ आ गया। जब इस बात का खुलासा हुआ कि ये दोनों एक-दूसरे की देवर-भाभी हैं। महिला का प्रेमी उसके पति का सौतेला भाई है। इसलिए एक बार फिर उसे यह डर सताने लगा कि वह अकेली पड़ रही है। इन बातों को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद महिला आत्महत्या के ख्याल से हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई।

महिला ने कहा कि हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। किसी भी हालत में अलग नहीं होना चाहते। सच्चाई का पता चलने के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों को अलग कर देंगे। क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा है। इसलिए वह टावर पर चढ़ गई।

मैं गुस्से में उस पर चिल्लाया तो वह टावर पर चढ़ गई। युवक ने कहा मैं उसे बचाने के लिए टावर पर चढ़ गया। उसे समझा कर वह नीचे उतरा। इसके बाद प्रेमी ने कहा कि वह महिला को उसके घर छोड़ देगा लेकिन वह घर नहीं जाना चाहती थी।

युवक ने सोचा कि जनवरी तक काम करने के बाद वह कुछ पैसे कमा लेगा और फिर अनीता से शादी कर लेगा।लेकिन उसे यह नहीं पता था कि वह उसकी भाभी है। वह पहले कभी उनके घर नहीं गया था। इसकी जानकारी प्रेमी को कुछ दिन पहले हुई।

Exit mobile version