Zepto IPO Size SEBI 2026 : जुलाई में आएगा 8,010 करोड़ का मेगा IPO, ओपनएआई भी बाजार में उतरेगी

शेयर बाजार और स्टार्टअप्स की दुनिया में इस समय जबरदस्त हलचल मची हुई है। देश की दिग्गज क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो (Zepto) ने भारतीय बाजार से बड़ी पूंजी जुटाने के लिए कमर कस (Zepto IPO Size SEBI 2026) ली है। कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास अपना संशोधित आईपीओ दस्तावेज दाखिल कर दिया है। जेप्टो इस आईपीओ के जरिए नए शेयर जारी करके और ऑफर फॉर सेल के माध्यम से कुल 8,010 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। बाजार सूत्रों की मानें तो इश्यू का कुल आकार लगभग 11,000 करोड़ तक जा सकता है, जिसके जुलाई के महीने में लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है।
इस आईपीओ की सबसे बड़ी बात यह है कि जेप्टो के युवा सह-संस्थापक अदिति पालिचा और कैवल्य वोहरा कंपनी में अपनी व्यक्तिगत हिस्सेदारी का एक भी शेयर नहीं बेचेंगे, जो दर्शाता है कि फाउंडर्स को कंपनी के भविष्य पर पूरा भरोसा है।
बाजार में जमा किए गए दस्तावेजों को खंगाला जाए तो जेप्टो के इस कारोबारी सफर में एक बहुत बड़ा अंतर्विरोध भी साफ नजर आता है। कंपनी की तिजोरी में पैसा तो दोगुना आ रहा है, लेकिन मुनाफे की जगह नुकसान की खाई और चौड़ी होती जा रही है। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का परिचालन राजस्व जहां 11,109.94 करोड़ रुपये था, वह वित्तीय वर्ष 2025-26 में सौ फीसदी से भी ज्यादा की छलांग लगाते हुए सीधे 22,623.58 करोड़ रुपये पर जा पहुँचा है। कमाई की यह बंपर रफ्तार इसलिए संभव हो सकी क्योंकि जेप्टो ने पूरे साल भर में रिकॉर्ड 64 करोड़ ऑर्डर्स की डिलीवरी पूरी की है, यानी हर दिन औसतन 17 लाख से ज्यादा ऑर्डर्स प्रोसेस किए गए।
लेकिन इस चमकते हुए रेवेन्यू के पीछे का सच यह है कि आक्रामक विस्तार की दौड़ में जेप्टो का शुद्ध घाटा भी काफी (Zepto IPO Size SEBI 2026) बढ़ गया है। पिछले साल का 4,699.71 करोड़ रुपये का नुकसान अब और ज्यादा गहराकर 5,905.19 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है। इसके अलावा, कंपनी ने अपने दस्तावेजों में एक और संवेदनशील जानकारी साझा की है कि इसी साल अप्रैल के महीने में कंपनी के दोनों सह-संस्थापकों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से एक समन भी जारी किया गया था। अब देखना यह होगा कि घाटे के इस बड़े आंकड़ों और ईडी के समन के बीच इस आईपीओ को निवेशकों का कितना भरोसा मिल पाता है।
1 ट्रिलियन डॉलर पर नजर : Zepto IPO Size SEBI 2026
इसी के समानांतर वैश्विक मोर्चे पर भी एक ऐतिहासिक हलचल देखने को मिल रही है। चैटजीपीटी (ChatGPT) बनाने वाली मशहूर कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने अमेरिकी प्रतिभूति बाजार में बेहद गोपनीय तरीके से आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसके साथ ही वह अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी एआई कंपनी ‘एंथ्रोपिक’ के साथ शेयर बाजार में लिस्ट होने की होड़ में शामिल हो गई है। ओपनएआई ने फिलहाल आईपीओ के आकार या शर्तों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि बाजार में कदम रखते ही कंपनी का मूल्यांकन 1 ट्रिलियन डॉलर को छू जाएगा।
दूसरी तरफ, एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने भी अमेरिकी बाजार में आईपीओ के लिए अर्जी दे दी है। यदि यह आईपीओ आता है, तो यह वैश्विक कॉर्पोरेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ साबित होगा, जिसके जरिए कंपनी 1.75 ट्रिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर बाजार से 75 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है।



