Site icon Navpradesh

6 New Governors In 10 States & 1UT : रामेन डेका CG के तो ओम माथुर सिक्किम के राज्यपाल बनाये गए

6 New Governors In 10 States & 1UT :

6 New Governors In 10 States & 1UT :

रमेश बैस, सुश्री अनुसुइया उइके, श्रीभूषण हरिचंदन समेत अन्य 6 को नहीं मिली नई गवर्नरी

रायपुर/नवप्रदेश। 6 New Governors In 10 States & 1UT : केंद्र सरकार की मंशा और राष्ट्रपति की अनुशंसा से भारत के 10 राज्यों और 1 केंद्रशासित राज्य के राज्यपाल बदले गए हैं। इनमें से 6 नए राज्य पाल बनाये गए हैं। रामेन डेका CG के तो ओम माथुर को सिक्किम के राज्यपाल बनाये गए हैं।

जबकि 3 राज्यपाल को पद में तो बरकार रखा गया है, लेकिन उनको स्थानांतरित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्रीभूषण हरिचंदन के स्थान पर अब असम के रामेन डेका को नामित किया गया है।

छत्तीसगढ़ में तीन बार की बीजेपी सरकार को ऐतिहासिक शिकस्त देकर सत्ता में आने वाली कांग्रेस सरकार को बुरी तरह पछाड़ने के लिए बीजेपी की सफल रणनीति बनाने वाले ओम माथुर को सिक्किम की गवर्नरी दी गई है। बता दें कि मोदी सरकार में इसके लिए कवायद चल ही रही थी।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का गवर्नर बनाया गया है। असम के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल के अलावा चंडीगढ़ के प्रशासक का जिम्मा संभालेंगे। हालांकि राज्यपालों के फेरबदल और 6 नए नामों पर सहमति बनने और राष्ट्रपति से अनुशंसा लेकर देर रात सूची जारी की गई।

इन तीन के पास कायम है गवर्नरी

सीपी राधाकृष्णन (झारखंड से महाराष्ट्र), गुलाब चंद कटारिया (असम से पंजाब-चंडीगढ़), लक्ष्मण आचार्य (सिक्किम से असम,मणिपुर) को दूसरे राज्य भेजकर रिपीट किया गया है।

इसी साल होंगे महाराष्ट्र-झारखंड में विधानसभा चुनाव

जिन राज्यों में राज्यपाल बदले गए हैं उनमें से 2 महाराष्ट्र-झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इनके अलावा हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जम्मू कश्मीर के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर से पहले चुनाव करवाने का निर्देश दिया है।

त्रिपुरा के पहले राजनेता होंगे जिष्णु देव वर्मा जो गवर्नर बने

जिष्णु देव वर्मा किसी भी राज्य के राज्यपाल बनने वाले त्रिपुरा के पहले राजनेता हैं। त्रिपुरा में भाजपा की पहली बार सरकार बनने के बाद 2018 से 2023 तक भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में डिप्टी CM रहे।

यहां देखिये तस्वीरों और उनके राज्यों की नई जिम्मेदारी…

Exit mobile version