Site icon Navpradesh

4th Round Count : चौथा राउंड बाद के कांग्रेस की बंपर बढ़त…देखें किसे कितने वोट मिले

4th Round Count: Bumper lead of Congress after fourth round… see who got how many votes

4th Round Count

भानुप्रतापपुर/नवप्रदेश। 4th Round Count : भानुप्रतापपुर उप चुनाव में जैसे जैसे मतो की गिनती आगे बढ़ रही हैं, ठीक वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियों और उनके कार्यकर्ताओं की धड़कने बड़ रही हैं। जीं हां सुबह 8 बजें से शुरू मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। पहले दूसरे और तीसरे राउंड की गिनती के बाद चौथे राउंड की गिनती पूरी हो गयी हैं। चौथे राउंड में भी सावित्री मंडावी ने सबको पछाड़ते हुए सबसे बड़ी बढ़त बनाते हुए आगे हैं।

चौथे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद सावित्री मंडावी को कुल 13 हजार 324 मत मिले हैं, वही दूसरे स्थान पर अकबर कोर्राम को कुल 6631 मत और तीसरे स्थान पर बीजेपी के ब्रम्हानंद को कुल 5684 मत ही मिल सके हैं। चौथे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी जहां बीजेपी के ब्रम्हानंद से 7640 मतो से आगे हैं, वही निर्दलीय अकबर कार्राम से 6693 मतो से बढ़त बनाये हुए हैं।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव की मतगणना में पहला राउंड पूरा हो गया है। पहले राउंड में कुल 7118 मत पड़े। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को 3397 वोट, बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को 1490 और सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर कोर्राम को 1196 मत मिले। वहीं नोटा को 414 वोट मिले।

शासकीय पीजी कॉलेज कांकेर में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 1907 मत से आगे चल रही है। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 19 राउंड में गिनती पूरी होगी।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम, कांग्रेस की सावित्री मण्डावी, गोंडवाना गणतंत्र पाटी के घनश्याम जुर्री, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के डायमंड नेताम, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के (4th Round Count) शिवलाल पुड़ो, निर्दलीय उम्मीदवार अकबर राम कोर्राम और दिनेश कुमार कल्लो का नाम शामिल है।

Exit mobile version