Site icon Navpradesh

कोंटा क्षेत्र के 31 ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का हाथ, मंत्री कवासी लखमा ने किया स्वागत

31 villagers of Konta area held hands of Congress, Minister Kawasi Lakhma welcomed

Congress

जगदलपुर/नवप्रदेश। विधानसभा क्षेत्र कोंटा के ग्राम लिटिरास के 31 ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा के रायपुर स्थित बंगले में कांग्रेस में शामिल हुए। मंत्री ने सभी ग्रामीणों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत करते कांग्रेस में प्रवेश कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि 25 साल से कांग्रेस के विधायक बनते आ रहे कवासी लखमा ने क्षेत्र के विकास में काफी काम किए। उनके द्वारा कोंटा विधानसभा के अंदरूनी गांव तक विकास पहुंचाया गया। वहीं उनकी ग्रामीणों के साथ सरल सहज व्यवहार से प्रभावित होकर हम लोग कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि आपके गांव लिटिरास में जो भी समस्या है उसे बताएं जल्द ही गांव की समस्या को दूर किया जाएगा।

कांग्रेस प्रवेश करने वालों में धनसाय राम, दश्मू नाथ, दुलारू नाग, सोनसाय नाग, सूदूराम नाग, अनिल नाग, लखमू नाग, बुधराम नाग, लाईकन नाग, जलदेव नाग, रामधर नाग, रूपधर नाग, विजय कुमार, आशाराम यादव, सीताराम नाग, राजेश नाग, जब्बा नाग, बलिराम नाग, सानूराम नाग, सहदेव नाग, भूपेन्द्र नाग, रामनाथ नाग, दुर्गेश नाग, आयता राम मरकाम, रविशंकर करटामी, मादयी, रामबती, अंजू, बूटकी, सेरंगी व सुशीला शामिल है। उक्त जानकारी मंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेश रावल ने दी है।

Exit mobile version