Site icon Navpradesh

प्रदेश में 16 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ तबादले

Raipur Municipal Corporation :

Raipur Municipal Corporation :

राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने जारी किया आदेश

रायपुर/नवप्रदेश। Chhattisgarh Ministry General Administration Department transfer of officers: छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अमले पर राज्य शासन की नजर है। इसी के तहत अधिकारियों को आवश्यकता अनुसार ट्रांसफर के साथ नई जिम्मेदारी दी जा है। राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव से तबादला आदेश के अनुसार 16 अफसरों का स्थानांतरण किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर नए स्थान पर तत्काल पदस्थापना की बात कही है।

अधिकारियों के नए स्थानों के तबादला आदेश अनुसार (Chhattisgarh Ministry General Administration Department transfer of officers) सहायक आनुभाग अधिकारी योगेंद्र कुर्रे सामान्य प्रशासन से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भेजा गया है। इसी तरह सहायक अनुभाग अधिकारी पीयुष वैरागढ़े जल संसाधन विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग, सहायक अनुभाग अधिकारी रमेश कुमार घिरौड़े सामान्य प्रशासन से खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सहायक अनुभाग अधिकारी शैलेंद्र कुमार पात्रे खनिज साधन विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग, सहायक अनुभाग अधिकारी मधुकांत चौबे सामान्य प्रशासन विभाग से खनिज साधन विभाग, सहायक अनुभाग अधिकारी वचन सिंह वरकड़े स्कूल शिक्षा विभाग से जनसंपर्क विभाग, सहायक अनुभाग अधिकारी हूप्पल देवांगन सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष ८ से सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष ५ में पदस्थ किया गया है।

मुकेश शाकार अब सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष 8

इसी तरह सहायक अनुभाग अधिकारी मुकेश शाकार समाज कल्याण विभाग से (Chhattisgarh Ministry General Administration Department transfer of officers) सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष ८, सहायक अनुभाग अधिकारी स्नेहा यादव श्रम विभाग से जन शिकायत निवारण विभाग, वरिष्ठ सचिवालय सहायक प्रवीण निमजे खनिज साधन विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष २, वरिष्ठ सचिवालय सहायक प्रिया रोहित बागड़े कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रीमती तुलेश्वरी जनसंपर्क विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग, वरिष्ठ सचिवालय सहायक इमामुद्दीन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से समाज कल्याण विभाग, वरिष्ठ सचिवालय सहायक भूपेंद्र सिंह ध्रुव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जल संसाधन विभाग, वरिष्ठ सचिवालय सहायक इन्द्रभान जायसवाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग से खनिज साधन विभाग और वरिष्ठ सचिवालय सहायक मंगल सिंह ठाकुर जल शिकायत निवारण विभाग से श्रम विभाग शामिल हैं।

Exit mobile version