Site icon Navpradesh

खून के धब्बे, फटे कपड़े; गणपति जुलूस देखने गई 10 साल की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म…

10 Year Old Deaf Girl Kidnapped & Raped in palghar

10 Year Old Deaf Girl Kidnapped & Raped in palghar

-जुलूस देखने गई दस वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने की घटना…

पालघर। 10 Year Old Deaf Girl Kidnapped & Raped in palghar: पालघर में गणपति आगमन जुलूस देखने गई दस साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 30 साल के दो अरोपियों ने लड़की को रोका और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शरीर पर फटे कपड़े देखकर माता-पिता ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने उस समय जो कुछ हुआ, वह सब बता दिया। पुलिस जांच में पता चला कि 2 सितंबर को 10 साल की पीडि़ता गणपति आगमन जुलूस देखने के लिए अपने घर से बाहर गई थी। जुलूस देखकर घर लौटते समय दोनों आरोपियों ने उसे रोक लिया। वह उन दोनों को जानती थी। क्योंकि दोनों आरोपी उसी इलाके में रहते हैं जहां पीडि़ता रहती है।

सुनसान जगह पर ले जाकर दीं यातनाएं

दोनों आरोपियों ने उसे बातों में उलझाया और फिर जबरन उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ ज्यादती की। बाद में आरोपियों (10 Year Old Deaf Girl Kidnapped & Raped in palghar) ने उसे छोड़ दिया। इस बीच लड़की के वापस नहीं लौटने पर उसके माता-पिता उसकी तलाश कर रहे थे। वह रात 10-10.30 बजे के बीच घर आई तब उसके कपड़े फटे हुए थे।

जब उसके माता-पिता ने उससे कपड़े फटने का कारण पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया। मां ने जब उसे गौर से देखा तो उसके प्राइवेट पार्ट पर खून के धब्बे थे। पीडि़ता के माता-पिता ने बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपियों के नाम पूछे।

माता-पिता पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और घटना की सारी जानकारी बताई। पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म (10 Year Old Deaf Girl Kidnapped & Raped in palghar) का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Exit mobile version