भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, रेल ट्रैक व सड़कों पर भरा पानी

भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, रेल ट्रैक व सड़कों पर भरा पानी

  • रनवे पर दिखीं मछलियां

मुंबई  । मुंबई में भारी बारिश ने एक बार फिर लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। देर रात से लगातार भारी बारिश होती रही जिससे कई जगह सड़कों पर जलभराव से बुरा हाल हो गया। कुछ इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया है। इस बीच पालघर में रेलवे ट्रैक पर पानी जमा होने से रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं और कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। मुंबई और आसपास के इलाकों में गुरुवार रात से जारी बारिश रविवार को दोपहर तक रुक-रुक कर होती रही। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिन भी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
यही नहीं, यहां हो रही मुसलाधार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक और बस अड्डों पर भी जलभराव देखने को मिल रहा है, जिसके कारण कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। बारिश के कारण ट्रेन प्रभावित होने से लोगों के रोजमर्रा कार्यों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। कई ट्रनों के रूट भी बदलने पड़े।
पालघर में जल जमाव के कारण चार ट्रेनों को रद्द और 5 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आज दिन में भी मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
यहां तक कि भारी बारिश के बाद जुहू एयरपोर्ट के रनवे पर भी पानी भर गया। इस दौरान वहां रनवे के पास मछलियां तैरती दिखाई दीं।
गली-गली पानी के सिवा कुछ नहीं दिख रहा है। जोरदार बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए तो कहीं मकान का हिस्सा भी गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई के लोगों की परेशानी फिलहाल खत्म होने वाली नहीं है। मुंबई में आज पूरे दिन भारी बारिश के आसार हैं।
मुंबई में रात 8 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक मुंबई शहर में 91.22 मिमी. बारिश हो चुकी है। मुंबई से सटे पालघर में भी देर रात से ही बारिश हो रही है। बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है, जिसके कारण मुंबई की रफ्तार थम सी गई है।
अलर्ट भी जारी किया गया है। बीते शुक्रवार को बारिश के कारण कई हादसे भी हुए थे, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। अंधेरी में करंट लगने से 60 साल की एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि दूसरी घटना में करंट लगने से गोरेगांव में 2 लोगों की मौत हुई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
ठाणे में भी करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। चेंबूर इलाके में शुक्रवार रात दीवार ढह जाने से कई गाडिय़ों को नुकसान पहुंचा था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *